फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ncb fraud case, ncb, ex director, distt court

गबन केस में एनसीबी के पूर्व डायरेक्टर नहीं हुए पेश

Wed, 20 Nov 2013 07:06 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Nov 2013 07:06 PM IST
विज्ञापन
ncb fraud case, ncb, ex director, distt court

एनसीबी के मालखाने से 13 लाख 81 हजार रुपये गबन के मामले में फंसे एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर साजी मोहन को मुंबई पुलिस ने बुधवार को जिला अदालत में नहीं पेश किया।

विज्ञापन


जबकि, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नाजर सिंह की अदालत में सह आरोपी पूर्व सुपरिटेंडेंट बलविंदर सिंह को पुलिस ने पेश किया। साजी मोहन के न आने पर अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 25 नवंबर को तय की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 30 जनवरी 2009 को मामला दायर किया गया था। मुंबई एटीएस द्वारा हेरोइन तस्करी में पूर्व जोनल डायरेक्टर साजी मोहन के पकड़ने जाने के बाद एनसीबी मालखान इंचार्ज ने मालखाने का रिकार्ड चेक किया था। इस दौरान मालखान इंचार्ज को जब्त किए गए 13 लाख 81 हजार रुपये कम मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीबी के मालखान इंचार्ज ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर साजी मोहन और सुपरिटेंडेंट बलविंदर सिंह के खिलाफ सेक्टर-3 थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार और गबन का मामला दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।


जांच में पाया गया था कि सुपरिटेंडेंट ने मालखाने से 13 लाख 81 हजार रुपये जोनल डायरेक्टर को पीयू स्थित बैंक में जमा करवाने के लिए दिए थे। लेकिन, उन्होंने रुपये जमा करवाने के बजाए गाड़ी खरीद ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed