{"_id":"57e3e76b4f1c1bb770a83121","slug":"ncb-destroyed-heroine-of-ammount-120-crore-at-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, NCB ने नष्ट की 120 करोड़ की हेरोइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, NCB ने नष्ट की 120 करोड़ की हेरोइन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 22 Sep 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने तस्करों से पिछले कुछ समय में अलग-अलग जगह से पकड़ी गई 24 किलो 690 ग्राम हेरोइन वीरवार को नष्ट कर दी। एनसीबी ने यह कार्रवाई मोहाली स्थित बरियाली गांव की एमएस रेनबो इन्वायरमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में की। इस मौके पर एनसीबी के जोनल डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा, डीएसपी क्राइम पवन कुमार, डीआरआई के सुपरिंटेंडेंट दीपक जैन मौजूद रहे।
एनसीबी ने 2015 में आठ केसों में बरामद 24 किलो 690 ग्राम हेरोइन को नष्ट करने के लिए पंजाब पॉल्यूशन बोर्ड से मंजूरी ली थी। मंजूरी के बाद उक्त हेरोइन को चंडीगढ़ पुलिस की सुरक्षा में मोहाली ले जाया गया। वहां सारी हेरोइन नष्ट की गई। इससे पहले एनसीबी ने 2015 में 511 किलो हेरोइन और अफीम नष्ट की थी।

आधा किलो अफीम के साथ एक काबू
ड्रग्स
- फोटो : Demo Pic
बुधवार देर रात को सेक्टर-31 और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के लाइट प्वाइंट के पास से आधा किलो से ज्यादा अफीम के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वीरवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
आरोपी की पहचान पंचकूला के सेक्टर-4 एमडीसी स्थित आशियाना कॉम्प्लेक्स निवासी असीम (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने उससे 530 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नाका लगाया हुआ था। तभी आरोपी ट्रिब्यून चौक की ओर से पैदल ही नाके की तरफ आ रहा था। जैसे ही उसने नाका देखा तो अपनी दिशा बदलकर तेज-तेज कदमों से चलना शुरू कर दिया। पुलिस को शक हुआ और उसे दौड़कर दबोचा। चेकिंग में उसके थैले से अफीम बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी अफीम मनीमाजरा से लेकर आया था।