फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   national shooter sukhman preet sindhu murder case

नेशनल शूटर मर्डर केस में बेहद चौंकाने वाले खुलासे

Sun, 11 Oct 2015 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 Oct 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
national shooter sukhman preet sindhu murder case

नेशनल शूटर सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी मर्डर केस में जज की बेटी से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए। क्राइम ब्रांच ने तीन घंटे पूछताछ की। पूछताछ में जज की बेटी ने सिप्पी से अच्छी दोस्ती होने की बात कबूली है, लेकिन हत्या में शामिल होने की बात से इनकार किया। जज की बेटी शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे आई। पूछताछ टीम में एसएसपी सहित तीन अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने दोपहर करीब एक बजे तक उससे पूछताछ की।

विज्ञापन


कई सवालों पर उलझी

सूत्रों के अनुसार पुलिस पूछताछ में जज की बेटी ने कई सवालों का जवाब दिए। लेकिन, वह कई सवालों के जवाब में उलझ भी गई। पुलिस ने सिप्पी से उसके संबंध व सिप्पी मर्डर से संबंधित सवालों की फाइल पहले से तैयार कर ली थी।
विज्ञापन


पुलिस को मिले अहम सुराग
पुलिस सूत्रों का मानें तो युवती से पूछताछ के बाद पुलिस को हत्या से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। वहीं, पुलिस सिप्पी का मर्डर करने वाले आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है। इसके बाद पुलिस आरोपियों को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। हालांकि, इस सवाल पर कोई पुलिस अधिकारी बोलने की हिम्मत नही जुटा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में जज की बेटी का रोल था संदिग्ध

national shooter sukhman preet sindhu murder case

सिप्पी मर्डर के बाद सीसीटीवी, मोबाइल, ईमेल व अज्ञात नंबरों के कॉल के आने के बाद जज की बेटी की भूमिका संदिग्ध रूप से सामने आई थी। इसके बाद पुलिस उससे पूछताछ करने की तैयारी में जुटी थी। वहीं, आईजी आरपी उपाध्याय बीते मंगलवार को चीफ जस्टिस से मिल चुके थे। सूत्रों की मानें तो आईजी सिप्पी हत्याकांड के संबंध में मिलकर जांच के कुछ सबूत रखे थे। हालांकि, आईजी ने बताया कि वह चीफ जस्टिस से रूटीन में मिलने जाते रहते हैं।

जज की बेटी से पूछे गए अन्य सवाल
पुलिस सूत्रों के अनुसार जज की बेटी से केस से जुड़े कई अन्य सवाल पूछे  गए। जैसे कि मर्डर की रात आप कहां थीं? इससे पहले सिप्पी से कब संपर्क हुआ था? सिप्पी से आपकी कोई अनबन चल रही थी? लेकिन, इन सवालों के जवाब पुलिस की डायरी में कैद हैं। इन सवालों पर कोई भी पुलिस अधिकारी बोलने से कतरा रहा है। लेकिन, उनका कहना है कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

दोबारा से होगी पूछताछ
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जज की बेटी से लंबी पूछताछ के बावजूद कई अहम सवाल नहीं हो पाए। जबकि, पुलिस द्वारा तैयार सवालों के पूछताछ के लिए जल्द ही जज की बेटी को दोबारा बुलाया जा सकता है।

ऐसे हुई पूछताछ, ये सवाल पूछे गए

national shooter sukhman preet sindhu murder case

सवाल: सिप्पी को कितने सालों से जानती हो?
जवाब: सिप्पी से कुछ सालों पहले दोस्ती हुई थी, ठीक से याद नहीं है।
सवाल: सिप्पी से आपके कैसे संबंध थे?
जवाब: सिप्पी मेरा एक बहुत अच्छा दोस्त था।
सवाल: सिप्पी के बारे में कितना जानती हैं?
जवाब: सिप्पी मेरा दोस्ता था। जितना एक दोस्त दूसरे दोस्त के बारे में जानता है। हां मुझे यह पता है कि सिप्पी एक अच्छा इंसान था।
सवाल: सिप्पी मर्डर के बारे में कैसे जानकारी मिली?
जवाब: शहर में चर्चा होने के बाद दूसरे दिन मुझे भी जानकारी मिली। सिप्पी के मर्डर की खबर पर मुझे भी भरोसा नही हो रहा था।
सवाल: सिप्पी के लैपटॉप में आपकी फोटो मिली है?
जवाब: मैंने पहले बताया है कि सिप्पी मेरा अच्छा दोस्त था। लैपटॉप में फोटो बारे में मुझे जानकारी नहीं है।
सवाल: सिप्पी मर्डर में उसके किसी दोस्त का हाथ हो सकता है?
जवाब: सिप्पी के किसी ऐसी दोस्त के बारे में मुझे जानकारी नहीं है।
सवाल: सिप्पी का मर्डर हुआ इस दौरान पहले से आपका मोबाइल क्यों बंद था?
जवाब: मैंने ऐसे ही मोबाइल बंद रखा था। क्योंकि, मेरा मोबाइल खराब था।

यह है मामला
20 सितंबर रविवार देर रात सेक्टर 27 में स्थित पार्क के अंदर सुप्रीम कोर्ट के वकील और नेशनल शूटर मोहाली निवासी सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू का शव पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया था। उसके शरीर पर चार गोलियां मारी गई थीं। जिसके कारण सुखमनप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई थी। चंडीगढ़ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed