{"_id":"78ab92482991f0a878693fbed85ef805","slug":"national-player-of-kabaddi-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकी मिली कबड्डी की राष्ट्रीय खिलाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटकी मिली कबड्डी की राष्ट्रीय खिलाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
Updated Fri, 13 Feb 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव निडानी स्थित भरत सिंह मेमोरियल स्पोर्ट्स स्कूल में कबड्डी की नेशनल की खिलाड़ी संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पाकर डीएसपी धर्मबीर पूनिया, सदर थाना प्रभारी सज्जन सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को बुलाकर छात्रा को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव मोहला हिसार निवासी मोनी (16) गांव निडानी के चौधरी भरत सिंह स्पोर्ट्स मेमोरियल स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। बृहस्पतिवार शाम को कबड्डी का अभ्यास कर रही थी, लेकिन बीच में ही सिरदर्द की बात कहकर वह ग्राउंड से बाहर आ गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद वह अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटकी मिली। फंदे पर लटके होने का पता उस समय लगा जब उसके साथ पढ़ने वाली अन्य छात्राएं उसके कमरे में पहुंचीं। इसके बाद छात्राओं ने इसकी सूचना स्कूल प्रबंधक कमेटी को दी। बाद में हादसे की सूचना पाकर डीएसपी धर्मबीर पूनिया मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाकर छात्रा के शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस के अनुसार छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ने के साथ-साथ कबड्डी और कुश्ती की अच्छी खिलाड़ी थी। कबड्डी में नेशनल गेम्स तक खेल चुकी थी। बृहस्पतिवार को उसने अचानक फंदे पर लटकी मिली।
पुलिस कारणों का पता लगा रही है। भरत सिंह मेमोरियल स्पोर्ट्स स्कूल में एक माह के दौरान इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 25 जनवरी की रात को एक छात्र भी हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला था। स्कूल की प्राचार्य कृष्णा मलिक ने बताया कि मोनी ने दिन में ठीक तरीके से कक्षाएं लगाई थीं।
शाम को कुछ देर तक अभ्यास किया। सिर दर्द होने की बात कहकर बीच में ही अभ्यास छोड़कर आ गई थी। मोनी ने फांसी क्यों लगाई इसका कोई पता नहीं है।