फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of young man by shot

दिनदहाड़े गोली मार कर युवक की हत्या

Wed, 24 Sep 2014 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोराहा (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, दोराहा (लुधियाना) Updated Wed, 24 Sep 2014 09:06 PM IST
विज्ञापन
murder of young man by shot

दोराहा के गांव बरमाली पुर जीटी रोड पर बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कार में खून से लथपथ युवक का शव मिला। अज्ञात लोगों की ओर से युवक की गोली मार कर हत्या की गई है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान गांव गुंगराली निवासी सुप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी (24) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद एसएसपी खन्ना हर्ष कुमार बांसर, दोराहा के डीएसपी और एसएचओ दोराहा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सुप्रीत सिंह के पिता की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। वह पढ़ाई पूरी करने के बाद विदेश जाना चाहता था। बुधवार की रात को उसने दिल्ली एयरपोर्ट से कनाडा के लिए रवाना हो जाना था। बुधवार की सुबह वह घर ही मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान किसी ने उसे फोन कर गांव बरमाली के पास जीटी रोड पर बुला लिया। उसने घर से अपनी कार उठाई और वहां चल दिया। इसी दौरान किसी ने उसकी हत्या कर दी और शव को कार में ही छोड़ कर फरार हो गए। काफी देर तक कार को जीटी रोड पर खड़े देख पास में ही स्थित कुछ दुकानदारों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने जब कार के पास आकर जांच की तो अंदर खून से लथपथ शव देख कर सब लोग हैरान हो गए। एसएसपी खन्ना हर्ष कुमार बांसल ने कहा कि जांच के दौरान ऐसा लगता है कि युवक को काफी नजदीक से गोली मारी गई है।


हत्या की वारदात में कौन सा हथियार इस्तेमाल किया गया है। इसकी जांच पुलिस करने में जुटी हुई है। पुलिस जांच करने में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed