फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of married woman by laws

विवाहिता को मारकर लटकाया, फिर जलाया

Fri, 18 Jul 2014 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Jul 2014 10:29 PM IST
विज्ञापन
murder of married woman by laws

जिला यमुनानगर के गांव कलांपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दहेज के लालच में ससुराल पक्ष के लोगों ने बेरहमी से विवाहिता को पीट-पीट कर मार डाला। किसी को शक न हो इसलिए शव को पंखे से लटका दिया और उसमें आग लगा दी।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के पति परविंद्र, ससुर बलवंत सिंह, सास जवंत्री देवी, देवर प्रमोद कुमार और ननद रेखा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

मृतका के पिता गधौली निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उसकी बेटी मनजीत के पति परविंद्र का फोन उनके बेटे सुनील के पास आया। परविंद्र ने सुनील को कहा कि उसकी बहन उसके साथ लड़ाई झगड़ा कर रही है। उसको आकर ले जाओ।

विज्ञापन

पंखे से लटकी मनजीत का शव जल रहा था

murder of married woman by laws

इसकी सूचना सुनील ने अपने पिता और अपने मामा बंभोली निवासी सुरेश कुमार को दी। सूचना मिलते ही मनजीत के मामा सुरेश कुमार, इंद्रराज और बंभोल निवासी लाला राम गांव कलांपुर पहुंचे।

वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मनजीत का शव पंखे से लटका हुआ था और नीचे आग लगी हुई थी। पंखे से लटकी मनजीत का शव जल रहा था। मनजीत के मामा ने इसकी सूचना मनजीत के परिजनों और थाना छप्पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंखे से नीचे उतारा।

उसके बाद मनजीत के परिजन और गांव निवासी कलांपुर में पहुंचे। मनजीत का शव देखकर परिजन भड़क गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मनजीत के परिजनों को शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जगाधरी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

घर से पैसे लाने के लिए तंग करते थे ससुराल वाले

murder of married woman by laws

पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता बलबीर सिंह ने बताया कि उसकी लड़की मनजीत (26) की शादी गांव कलांपुर में परविंद्र के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि लड़की के शादी में उन्होंने बहुत पैसा लगाया था। लेकिन उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे।

वह रोज उसे घर से पैसे लाने के लिए तंग करते थे। पहले भी कई बार उसके ससुराल वालों ने मनजीत के साथ मारपीट करके घर से बाहर निकाल देते थे। लेकिन हम पंचायत करके लड़की को उसके ससुराल भेज देते थे।

बलबीर ने आरोप लगाया कि उनकी लड़की को उसका पति परविंद्र, ससुर बलवंत सिंह, सास जवंत्री देवी, देवर प्रमोद कुमार और ननद रेखा ने मारा है। उनका आरोप है कि मनजीत की ननद रेखा रानी सबसे ज्यादा तंग करती थी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed