फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of man and his mother

घर में सो रहे मां-बेटे की गला रेतकर हत्या

Tue, 17 Jun 2014 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला Updated Tue, 17 Jun 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
murder of man and his mother

कस्बा फतेहगढ़ चूड़िया की घनी आबादी वाले इलाके में रविवार रात लुटेरों ने मां-बेटे का गला रेतकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। साथ ही उन्होंने घर में पड़े नगदी और जेवरों पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन


सोमवार सुबह घटना का पता चलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना का पता लोगों को तब चला जब सुबह के समय नौकर दुकान की चाबी लेने की मंशा से घर में दाखिल हुआ।
विज्ञापन


वार्ड न:10 गार्डन कालोनी फतेहगढ़ चूड़िया निवासी व इकबाल टीवी सेंटर के मालिक इकबाल सिंह शनिवार को अपनी भांजी की रिंग सेरेमनी के लिए (जगाधरी) हरियाणा गया था। घर में उसका बेटा लवदीप सिंह और पत्नी मलकीत कौर अकेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात जब मां-बेटे सोये हुए थे, तभी मकान में घुसे कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों ने सबसे पहले उन पर हमला किया। उन्होंने बड़ी ही सफाई से दोनों की गला रेत कर हत्या कर दी और मकान में लूटपाट कर फरार हो गए। हैरानी की बात है कि कातिलों की इस करतूत की पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी।     


सोमवार को सुबह घटना की सूचना मिलते ही वहां बटाला के एसएसपी बिक्रम पाल सिंह भट्टी पुलिस मुलाजिमों के साथ पहुंचे। साथ ही उन्होंने घटना का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक मां-बेटे की हत्या बड़ी ही बारीकी से की गई। हत्यारों ने कितनी नगदी और जेवरों पर हाथ साफ किया है पुलिस ने इसकी अभी तक पुष्टि नहीं की है। हालांकि पुलिस को अनुमान है लूटी गई नगदी और जेवरों की कीमत लाखों में हो सकती है। एसएसपी बिक्रम पाल सिंह भट्टी ने बताया कि कातिलों का सुराग लगाया जा रहा है। उम्मीद जताई कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि इकबाल सिंह का एक पुत्र दिल्ली में एमबीबीएस कर रहा है और एक पुत्री जम्मू में ब्याही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed