फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of akali leader

बठिंडा में अकाली वर्कर की गोली मारकर हत्या

Sat, 15 Mar 2014 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Mar 2014 05:48 PM IST
विज्ञापन
murder of akali leader

गांव सिधाना निवासी अकाली वर्कर अमनदीप उर्फ अमना की शनिवार सुबह करीब तीन बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


रामपुरा पुलिस ने मृतक के  भाई के बयान पर उसके चचेरे भाईयों गुरलाल सिंह लाली, दलजीत सिंह और दो अज्ञात पर धारा 302 और असलाह एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

ग्रामीणों के अनुसार सिधाना निवासी अमनदीप उर्फ अमना सिधाना अपने घर की बैठक में अपने दोस्त हरप्रीत सिंह उर्फ निक्कू के साथ सो रहा था।

सुबह करीब तीन बजे अज्ञात लोगों ने मिट्टी का तेल छिड़क कर अमना के घर के मुख्य दरवाजे को आग लगा दी। आग लगने और शोर सुनकर जैसे ही सिधाना दरवाजा खोलकर बाहर निकला तो पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात व्यक्तियों ने अमना के माथे पर गोली दाग दी और फरार हो गए।
विज्ञापन


अमना की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोग उसे पहले आदेश अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय अमना के माता-पिता हजूर साहिब में माथा टेकने के लिए गए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed