फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder mystery solved, accused arrest

फौज में गया था भर्ती होने, अगले दिन ही हत्या!

Thu, 17 Apr 2014 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 17 Apr 2014 06:12 PM IST
विज्ञापन
murder mystery solved, accused arrest

घर से फौज में भर्ती होने गए सलेम टाबरी निवासी रजनीश कुमार उर्फ शिंटू को उसी के दूर के रिश्तेदारों ने अगवा कर तीन माह पहले ही हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


हत्या के दो माह बाद तक कुछ पता नहीं चला। दो माह बाद मामले का उस समय पता चला जब जब आरोपियों ने रजनीश के परिजनों को फोन कर 12 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
विज्ञापन


पुलिस ने रजनीश के रिश्तेदार जस्सियां रोड स्थित अमन विहार निवासी ध्यान सिंह, विकास यादव और करणजीत यादव उर्फ निक्कू के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ में आरोपियों के खिलाफ हत्या और शव खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अगवा करने के बाद ही रजनीश की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया था। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

एडीसीपी वन अमरीक सिंह पंवार ने बताया कि 28 जनवरी को रजनीश कानपुर स्थित सेना भर्ती कार्यालय में भर्ती के लिए गया था। वहां से उसने फोन नहीं किया तो परिजनों ने सोचा कि वह फौज में भर्ती हो चुका होगा।

मार्च में आरोपियों ने रजनीश के पिता को फोन कर उनसे 12 लाखकी फिरौती मांगी। परिजनों ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने मामले में पिछले सप्ताह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने जब तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया तो पूछताछ में उन्होंने बताया कि कहा कि जब रजनीश यहां से चला था तो उन्होंने उसे रास्ते में ही अगवा कर लिया था। वह उसे मेरठ ले गए।


वहां जंगल में ले जाकर उसकी तेजधार हथियार और गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी यहां वापस आ गए। एडीसीपी ने कहा कि जब पुलिस ने मेरठ थाना कोतवाली पुलिस से बात की तो पता चला कि 30 मार्च को पुलिस को एक शव मिला था।

थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज है। एडीसीपी ने कहा कि पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed