फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder in pinjore

सीआरपीएफ कैंप के पास ग्राम सचिव की हत्या, गर्दन और सिर पर किए वार

Sat, 03 Jun 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 03 Jun 2017 12:58 AM IST
Murder in pinjore
ग्राम सचिव का मर्डर - फोटो : अमर उजाला
पिंजौर स्थित सीआरपीएफ कैंप के गेट से महज 50 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने ग्राम सचिव की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। मूलरूप से रोहतक निवासी विजय कुमार तीन दिन पहले ही डबवाली से ट्रांसफर होकर पिंजौर आए थे। 


पुलिस के मुताबिक हिमशिखा कॉलोनी में रहने वाले ग्राम सचिव विजय कुमार शुक्रवार को देर रात लगभग साढ़े नौ बजे कमरे पर लौट रहे थे। जैसे ही वह सीआरपीएफ गेट के पास पहुंचे, पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस दौरान उन्होंने खुद को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन गर्दन और सिर पर ताबड़तोड़ हमलों से संभल नहीं पाए और मौके पर गिर पड़े। यही नहीं, शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गहरे जख्म आए।


एसीपी कालका ओमप्रकाश ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्राम सचिव को गंभीर हालत में पंचकूला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने के  प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ढाबे पर युवकों से हुई थी बहस
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस वक्त ग्राम सचिव पर हमला हुआ, उसे बचाने के लिए कोई भी आगे नहीं आया। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले विजय ने पास ही एक ढाबे पर खाना खाया था। वहां उनकी कुछ युवकों से बहस भी हुई। पुलिस ढाबे पर युवकों से हुए विवाद के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
 
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed