फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dubai Murder Case: Goldy Brar Allegedly Ordered Killing Of Man Who Once Saved His Brother Life

दुबई में हत्या: जिसने बचाई थी छोटे भाई की जान, गोल्डी बराड़ ने उसे मरवाया; जीरकपुर वासी का कार में गला काटा

Sat, 15 Nov 2025 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 10:24 AM IST
सार

सुखदीप उर्फ सिप्पा उर्फ जोरा सिद्धू ने चंडीगढ़ में गोल्डी बराड़ के भाई गुरलाल बराड़ को गोली लगने के बाद अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने की कोशिश की थी। अब गोल्डी बराड़ ने ही उसकी हत्या करवाई है।  

विज्ञापन
Dubai Murder Case: Goldy Brar Allegedly Ordered Killing Of Man Who Once Saved His Brother Life
गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : फाइल

विस्तार

पीयू के पूर्व छात्र और गुरलाल बराड़ व लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सुखदीप उर्फ सिप्पा उर्फ जोरा सिद्धू की दुबई में गला काटकर हत्या कर दी गई है। हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ और उसके करीबी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर ली है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सिप्पा की हत्या चलती कार में की गई। हमलावर जर्मनी से आए थे और सिप्पा का भरोसा जीतकर दुबई में उससे मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान चलती कार में तेजधार हथियार से उसके सिर और गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद की एक फोटो भी सामने आई है। उसके सिर पर गहरे गड्ढे पड़ गए।

विज्ञापन

गोल्डी बराड़ के भाई की मदद की थी

सूत्रों ने बताया कि सिप्पा वही शख्स है जिसने चंडीगढ़ में गोल्डी बराड़ के भाई गुरलाल बराड़ को गोली लगने के बाद अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने की कोशिश की थी। अब गोल्डी बराड़ ने ही उसकी हत्या करवाई है। पहले सिप्पा गोल्डी बराड़ का भी खास माना जाता था।

लॉरेंस और गोल्डी बराड़ कुछ महीने पहले एक ही गैंग में थे। सूत्रों ने बताया अब दोनों अलग हो चुके हैं। इसी विवाद के चलते सिप्पा को निशाना बनाया गया क्योंकि वह लॉरेंस का बेहद भरोसेमंद था और दुबई में बैठकर उसके अवैध कारोबार को संभाल रहा था। मूल रूप से पंजाब का रहने वाला सिप्पा जीरकपुर में गुरलाल बराड़ के साथ रहता था। सिप्पा गुरलाल के साथ क्लबों में भी जाता था।

गुरलाल की हत्या के बाद लॉरेंस ने लिखा था-सड़कों पर खून बहेगा

10 अक्तूबर 2020 की देर रात गुरलाल बराड़ सिप्पा और अन्य दोस्तों के साथ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक क्लब में गया था। क्लब से गुरलाल अकेला बाहर निकला, जबकि सिप्पा और बाकी दोस्त वहीं रुक गए।

गुरलाल सिटी इम्पोरियम मॉल के बाहर अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठकर किसी का इंतजार कर रहा था। तभी दो नकाबपोश बाइक सवार उसके पास आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां उसके सिर, सीने और बाजू पर लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही सिप्पा और उसके दोस्त मौके पर पहुंचे और घायल गुरलाल को पीजीआई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। गुरलाल की हत्या करने के बाद लॉरेंस की विरोधी गैंग ने पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। घटना के तुरंत बाद लॉरेंस ने गुरला बराड़ की हत्या को लेकर पोस्ट डाली, जिसमें लिखा कि अब सड़कों पर खून बहेगा। पोस्ट में गुरलाल की हत्या करने वाले और विरोधी गैंग को धमकी दी थी। लेकिन अब गुरलाल बराड़ का भाई गोल्डी और लॉरेंस अगल हो चुके हैं। 

कहते हैं दुबई सेफ है, लेकिन हमसे दुश्मनी तो कहीं भी सेफ नहीं

रोहित गोदार नाम से डाली गई पोस्ट में लिखा- मैं रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़, वीरेंद्र चारण, महेंद्र सारण डेलाणा, विक्की पहलवान कोटकपुरा… आज जो ये दुबई में लॉरेंस के कुत्ते जोरा सिद्धू (सिप्पा) की गला काटकर हत्या हुई है, ये हमने करवाई है। ये लॉरेंस का हैंडलर बनकर हमारे भाई को मरवाने के लिए इसने अपने बंदे जर्मनी में भेजे थे। ये दुबई में बैठकर कनाडा और अमेरिका में लॉरेंस के नाम की धमकियां देता था। ये जो मर्जी कर लें हमारे तक पहुंचने में इन्हें सात बार जन्म लेना पड़ेगा। इस देश के गद्दार के चक्कर में आकर किसी ने मेरे और मेरे भाईयों की तरफ आंख उठाना तो दूर देखा भी तो इससे भी बुरा हाल करेंगे। लोग कहते हैं दुबई सेफ है, लेकिन हमसे दुश्मनी करके कहीं भी सेफ नहीं है। किसी भी देश में छिप जाना बच नहीं सकते। देर हो सकती है, लेकिन छोड़ेंगे नहीं। जहां पुलिस के हाथ नहीं जा सकते वहां हम पहुंच जाएंगे। ध्यान रखना इस बात को, जो भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहें। जल्द मुलाकात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed