{"_id":"4fa271a0597702a240df435398547a70","slug":"murder-in-auto-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में नहीं मिले फरार हुए आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुजफ्फरनगर में नहीं मिले फरार हुए आरोपी
Updated Sun, 12 Jan 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटो चालक को लूटने के प्रयास में गोली लगने से हुई युवक की मौत के मामले में आरोपी युवक मुजफ्फरनगर में नहीं मिले हैं।
जबकि चंडीगढ़ पुलिस की टीम अभी भी मुजफ्फरनगर में ही है। शुक्रवार को ही टीम आरोपियों की तलाश में मुजफ्फरनगर गई थी।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मूल रूप से मुजफ्फरनगर के ही निवासी हैं। पुलिस को यह जानकारी मिली है कि वारदात के बाद आरोपी मुजफ्फरनगर पहुंचे थे, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस के आने से पहले दोनों आरोपी वहां से भी फरार हो गए।
मालूम हो कि बुधवार रात सेक्टर-20 से रेलवे स्टेशन जा रहे हथियाराें से लैस ऑटो सवार तीन युवकों ने आयरन मार्केट चौक के पास ऑटो चालक विजय को लूटने का प्रयास किया और इसका विरोध करने पर चालक की पिटाई कर दी थी।
चालक ने जब इसका विरोध किया तो एक युवक ने देसी कट्टा निकाला और चालक पर गोली चला दी। गोली चलते ही चालक नीचे झुक गया और गोली हमलावर के एक साथी नुकुल के सिर के आरपार हो गई।
विज्ञापन
दोस्त को गोली लगते ही हमलावर युवक फरार हो गए मृतक की पहचान यूपी स्थित मुजफ्फरनगर के गांव पठाना निवासी 21 वर्षीय नुकुल के रुप में हुई थी।
पुलिस टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए मुजफ्फरनगर में ही हैं। आरोपी वहां से फरार हो चुके हैं। पुलिस टीमें जल्द ही आरोपियों को पकड़कर चंडीगढ़ लाएगी।
एसएस मलिक, डीएसपी साउथ