{"_id":"579b3f994f1c1beb3f21e003","slug":"murder-double-murder-sarpanch-and-his-father-murder-bahadurgarh-double-murder-haryana-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डरः सरपंच और उसके पिता को गोलियों से भूना, वजह चौंकाएगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डबल मर्डरः सरपंच और उसके पिता को गोलियों से भूना, वजह चौंकाएगी
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
Updated Sat, 30 Jul 2016 08:59 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में सरपंच और उसके पिता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के बहादुरगढ़ में डबल मर्डर अंजाम दिया गया। सरपंच और उसके पिता की गोली मारकर दिनदिहाड़े हत्या कर दी गई। गांव आसौदा में हुए इस हत्याकांड के पीछे चुनावी रंजिश को कारण बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव के सरपंच रामबीर 28 साल उसके पिता बलबीर 55 साल को गुरुवार देर रात साढ़े दस बजे तीन युवकों ने घर में घुसकर गोली मार दी।
गोली लगने से पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और गांव वालों ने दोनों को देर रात सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ पहुंचाया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।

कार में सवार होकर आए थे तीन हत्यारे
बहादुरगढ़ में सरपंच और उसके पिता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
घटना की खबर लगते ही डीएसपी धीरज कुमार और सदर थाना प्रभारी रणबीर दहिया पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है, जो कार से गांव में आए थे। इस हत्याकांड को सरपंची के चुनाव के साथ जोड़कर भी देखा जा रहा है।
फिलहाल सरपंच के परिजनों ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है। गांव वालों ने बताया कि तीनों हमलावरों में से दो की पहचान हो चुकी है, पर तीसरे के बारे में अभी कुछ पता नहीं है। तीनों हमलावर कार से सरपंच के घर पहुंचे थे। उन्होंने कागजों पर हस्ताक्षर करवाने के बहाने सरपंच को बुलाया।
पिता पुत्र दोनों को घर पर देख तीनों ने गोली चलानी शुरू कर दी। इस बारे में पुलिस अफसरों का कहना है कि परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इनके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही अगली कार्रवाई की जानी है।