फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   muni tarun sagar, chain snatching in muni tarun sagar programme, chain snatching, chandigarh

महिलाएं तरुण सागर के पद पखारती रहीं, चोर चेन उड़ाते रहे, 13 चोरियां

Sun, 10 Jul 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 10 Jul 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
muni tarun sagar, chain snatching in muni tarun sagar programme, chain snatching, chandigarh
मुनि तरुण सागर के कार्यक्रम में चेन स्नैचिंग - फोटो : अमर उजाला
महिलाएं मुनि तरुण सागर के पद पखारती रहीं और चोरों की मौज हो गई। एक साथ 13 पुरुषों और महिलाओं के चेन और पर्स चोरी हुए। सेक्टर-28 में क्रांतिकारी संत तरुण सागर के स्वागत में जैन समाज की महिलाएं और पुरुष उमड़े। तरुण सागर के स्वागत के लिए भव्य तैयारी के बीच समाज के 108 दंपतियों ने पाद प्रक्षालन किया। पाद प्रक्षालन के दौरान भीड़ में कई महिलाओं की चेन और कई पुरुषों के पर्स चोरी हुए। तरुण सागर के सेक्टर-28 से आगे बढ़ते ही महिलाओं को अपनी चेन चोरी होने का पता चला।
विज्ञापन


घटना शाम छह बजे से पहले की है। पाद प्रक्षालन के कारण भीड़ में पता नहीं चल पाया कि चोर कौन हैं। इसके बाद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज किए। कई महिलाएं तो परिवार के साथ चेन खोजने के लिए देर शाम तक परेशान रहीं। जिन पुरुषों के पर्स चोरी हुए हैं उनके पास जरूरी कार्ड और डॉक्यूमेंट सहित हजारों की नकदी थी।
विज्ञापन


ये हैं पीड़ित
शशि जैन निवासी सेक्टर-21 चंडीगढ़
निशा जैन निवासी सेक्टर-10 पंचकूला
संतोष जैन निवासी सेक्टर-21 चंडीगढ़
प्रमोद जैन निवासी सेक्टर-15 पंचकूला
नरेश कुमार निवासी सेक्टर-40 चंडीगढ़ का पर्स चोरी।
निखिल जैन निवासी सेक्टर-35 चंडीगढ़ का पर्स चोरी।
आरपी जैन सेक्टर-38 वेस्ट।
कुसुम जैन सेक्टर-29।
नितिन जैन सेक्टर-49।
वीणा जैन निवासी सेक्टर-15 पंचकूला।
अशोक कुमार जैन मनीमाजरा निवासी का पर्स चोरी
महिंदर जैन निवासी सेक्टर-7 चंडीगढ़ का पर्स।

विडियो फुटेज लेकर जांच की जा रही है। कोई एक ही शख्स हो सकता है, जिसने ये चोरियां की हैं।
-सतीश कुमार, डीएसपी ईस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed