{"_id":"4777a80c5a96c8da79f874477df20fae","slug":"mother-thrown-her-five-month-old-girl-into-pond-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने 5 माह की बच्ची को तालाब में फेंका, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने 5 माह की बच्ची को तालाब में फेंका, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
Updated Thu, 12 Jun 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से कलह के बाद एक महिला ने वीरवार शाम अपनी पांच महीने की बेटी को गांव खेड़ावाली लेही के बाहर के तालाब में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस घटना के बाद वह भागने लगी, लेकिन गांव के ही युवक ने उसे दबोच लिया। महिला की यह तीसरी बेटी थी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
तालाब के साथ स्थित मंदिर में मौजूद युवक राकेश ने बताया कि उसने महिला को तालाब के किनारे गोद में बच्ची लेकर बैठे देखा था। कुछ समय बाद महिला भाग रही थी, लेकिन उसके उसके पास बच्ची नहीं थी। शक होने पर उसने महिला का पीछा किया और कुछ दूरी पर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने यह घटना स्वीकार की।
विज्ञापन
वहीं, पानी में फेंकी गई बच्ची को मंदिर में काम कर रहे मजदूर सुनील ने घटना के करीब 20 मिनट बाद बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
उधर, एसएचओ ललित कुमार ने बताया मूल रूप से बिहार निवासी 24 वर्षीय रूबी और उसके पति संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव के कारण ही महिला ने वारदात को अंजाम दिया।