फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mother in law and husband doing sexual harrasment his wife

सास ने बेटे के दोस्त से बहु का कराया यौन शोषण

Fri, 12 Dec 2014 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Fri, 12 Dec 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
mother in law and husband doing sexual harrasment his wife

हरियाणा के सिरसा में एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर जबरन अपनी बहू का बाहर यौन शोषण कराया। पति के दोस्त से ही उसे संबंध बनाने को मजबूर किया गया। इस मामले में सदर पुलिस ने अदालत में चालान पेश कर दिया है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने मामले के तीनों आरोपियों को दोषी पाया है। आरोपी सास मेना देवी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और कोर्ट ने उसके गैर जमानतीय वारंट जारी कर दिए। एडीजे संगीता राय की अदालत में 15 दिसंबर को इस मामले की सुनवाई होगी।

विज्ञापन

आरोपी सास पुलिस गिरफ्त से बाहर

mother in law and husband doing sexual harrasment his wife

जानकारी के अनुसार बेगू रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी एक युवती की शादी 2011 में प्रीत नगर निवासी निवासी प्रमोद कुमार के साथ हुई थी। विवाहिता ने पांच अगस्त 2014 को सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका पति व सास शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए तंग करते रहे। जब दहेज लाने से माना कर दिया तो पति व सास ने उसके साथ मारपीट की और जबरन उक्त दोनों ने उसके पति के दोस्त रोबिन से उसका यौन शोषण करवाया।

सदर पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट व बयानों के आधार पर आरोपी पति, सास व रोबिन के खिलाफ धारा 323/376/498ए/406/506/511/120बी/34 के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी प्रमोद कुमार व रोबिन को गिरफ्तार कर लिया लेकिन आरोपी सास पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रही थी। नौ दिसंबर को अदालत में चालान पेश होने के बाद अदालत ने आरोपी सास के गैर जमानतीय वारंट जारी कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed