फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mother forced her daughter for prostitution

एक मां ने ही अपनी बेटी से जो किया वो जानकर हैरान रह जाएंगे आप, ऐसे खुला मामला

Wed, 10 May 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Wed, 10 May 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
mother forced her daughter for prostitution
अपनी ही बेटी का करवाया दुराचार - फोटो : Demo Pic
एक मां ने अपनी ही बेटी से जो किया उसकी सच्चाई जानकर आप भी हिल जाएंगे, कलयुगी मां ने अपनी बेटी को लोगों के हवाले कर दिया। कलयुगी मां ने अपनी बेटी के साथ प्रेमी व उसके दोस्त से दुराचार कराने का मामला सामने आया है। थाना सुधार पुलिस ने मां और दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया उसकी लड़की की शादी काफी समय पहले सुधार के निर्मल से हुई थी। उसके दो लड़के और एक लड़की है। शादी के बाद उसकी लड़की केसुधार के रहने वाले बलविंदर सिंह से नाजायज संबंध हो गए। बार बार समझाने पर वह नहीं मानी। बेटी ने दिल को दहला देेने वाला प्लान बनाया और अपनी ही बेटी को हैवानों के हवाले कर दिया।  शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी दोहती  जब उसे मिलने के लिए आई तो उसने अपने साथ बीती दर्दनाक कहानी बताई। 
विज्ञापन

तीन के खिलाफ मामला दर्ज

mother forced her daughter for prostitution
मां ने अपनी बेटी के साथ कराया दुराचार - फोटो : Demo Pic
दोहती ने बताया कि मां ने धक्के से अपने प्रेमी  बलविंदर सिंह व उसके दोस्त गुरप्रीत सिंह से दुराचार करवाया। इसके बाद लड़की के नाना  इसकी सूचना थाना सुधार को दी। थाना सुधार की पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए पीड़ित लड़की को लेकर सरकारी अस्पताल सुधार में मेडिकल जांच के लिए ले गई।

डाक्टरों की टीम ने लड़की की गंभीर हालत देखते हुए उसे भर्ती कर लिया। पुलिस ने अस्पताल में पीड़िता के बयान लिए और उसकी मां, बलविंदर सिंह  व गुरप्रीत सिंह  के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी कवलजीत सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड की मांग की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed