फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother and daughter commit suicide by eating poison in Tarn Taran

शादी के ढाई महीने बाद नवविवाहिता ने खाया जहर, बेटी को तड़पता देख मां ने भी दे दी जान, जानें वजह

Thu, 07 Mar 2019 06:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Mar 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter commit suicide by eating poison in Tarn Taran
मृतक मां-बेटी की फाइल फोटो

शादी के ढाई महीने बाद ही एक नवविवाहिता ने जहर निगल कर जान दे दी है। इतना ही नहीं बेटी को तड़पते देख उसकी मां ने भी सल्फास निगल लिया। दोनों की मौत हो गई। मृतका के भाई नौशेहरा पनवा निवासी मनदीप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, देवर लवप्रीत सिंह, ननद भोली और सास गिंदी निवासी बलखुर्द अमृतसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


नौशेहरा पनवा निवासी मनदीप सिंह ने बताया कि उसने अपनी बहन अमरप्रीत कौर की शादी 15 दिसंबर 2018 को अमृतसर के बलखुर्द निवासी हरप्रीत सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही अमरप्रीत के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। उसके परिजनों ने एक दो बार समझौता करवाने का प्रयास भी किया लेकिन वह नहीं माने। 
विज्ञापन


इससे आहत अमरप्रीत कौर ने जहर खा लिया। उसे तड़पता देख उनकी मां जसविंदर कौर ने भी जान दे दी। थाना सरहाली की पुलिस ने मनदीप की शिकायत पर अमरप्रीत कौर के पति हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, देवर लवप्रीत सिंह, ननद भोली और सास गिंदी निवासी बलखुर्द अमृतसर के खिलाफ धारा 306 धारा 120 बी के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। एएसआई गुरपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed