{"_id":"2c101763f51d0f569c2dbe6095d45426","slug":"molestation-with-minor-student-in-government-school-rampage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कमरे में बुलाकर अश्लील हरकतें करता है टीचर'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'कमरे में बुलाकर अश्लील हरकतें करता है टीचर'
ब्यूरो/अमरउजाला, सिहमा,नारनौल(हरियाणा)
Updated Wed, 02 Sep 2015 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में उस वक्त बवाल मच गया, जब छात्राओं ने टीचर पर कमरे में बुलाकर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया। मामला हरियाणा के सिहमा (नारनौल) के गांव खामपुरा का है।
विज्ञापन
राजकीय मिडिल स्कूल का शिक्षक चौथी और पांचवीं कक्षा की छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्राओं ने स्कूल जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला जड़ दिया और नारनौल-कनीना मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
विज्ञापन
बाद में सदर थाना और महिला थाना एसएचओ के अलावा बीईओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व छेड़छाड़ की घटना से आहत दो छात्राओं ने स्कूल जाना बंद कर दिया था। मंगलवार सुबह कुछ अन्य छात्राओं ने भी स्कूल जाने से इनकार कर दी। इस पर अभिभावकों को शक हुआ कि आखिर स्कूल नहीं जाने की वजह क्या है।
अभिभावकों के कारण पूछने पर छात्राओं ने शिक्षक की करतूत का खुलासा किया। छात्राओं ने बताया कि शिक्षक कुकसी निवासी नवीन कुमार उनके साथ अश्लील हरकत करता है।
इतना सुनते ही अभिभावक सुबह 8:30 बजे स्कूल पहुंचे और आरोपी शिक्षक की तलाश करने लगे। उसके नहीं मिलने पर अन्य अध्यापकों को बाहर निकालकर स्कूल में ताला जड़ दिया। इसके बाद नारनौल-कनीना मार्ग जाम कर दिया।