{"_id":"56df0c404f1c1b93748b4590","slug":"molestation-with-child-case-against-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 साल की बच्ची से छेड़छाड़, किशोर पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
6 साल की बच्ची से छेड़छाड़, किशोर पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी,मोहाली
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। पुलिस ने छह वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में उसके पड़ोसी 12 वर्षीय किशोर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है। थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने दी शिकायत में कहा है कि उसकी छह वर्षीय लड़की सोमवार रात पड़ोसी के घर छत पर खेल रही थी।
विज्ञापन
करीब आठ बजे वह रोती हुई घर पहुंची। बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। बच्ची ने पड़ोस के 12 साल लड़के द्वारा छेड़छाड़ करने की बात कही। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 354 और पोक्सो एक्ट-2012 की धारा 12 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी लड़का अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने डेराबस्सी पुलिस स्टेशन में पहली बार प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल क्राइम (पोक्सो) एक्ट, 2012 लगाया गया है।
विज्ञापन