फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Molestation to girl

दुस्साहस, बहन को छेड़ने से रोका तो कर दी भाई की पिटाई

Tue, 24 Dec 2013 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, डेराबस्सी
अमर उजाला ब्यूरो, डेराबस्सी Updated Tue, 24 Dec 2013 12:24 AM IST
विज्ञापन
Molestation to girl

बहन को छेड़ने से रोकने पर कुछ युवकों ने लड़की के भाई एवं उसके दोस्तों की जमकर धुनाई कर दी।

विज्ञापन


पिटाई से वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। पुलिस ने लड़की के भाई की शिकायत पर चार आरोपियों को नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी गुरवंत सिंह ने बताया कि गांव महम्मदपुर निवासी एक युवक ने बताया कि गुरजिंद्र सिंह उर्फ सतती पुत्र बहादुर सिंह निवासी गांव मुबारिकपुर, बाई, राजेश कुमार पुत्र राधे श्याम, प्रदीप कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी गांव बरौली को उसने अपने दोस्त की बहन को छेड़ने से रोका था।
विज्ञापन


इसी बात पर आरोपी उसके साथ रंजिश रख रहे थे। उसने आरोप लगाया कि कल वह दोस्त के साथ डेराबस्सी आया था। जब वह रामलीला मैदान में पहुंचा तो आरोपी और उसके अज्ञात साथियों ने तेजधार हथियारों से लैस होकर उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण वह घायल हो गए। उनको घायलावस्था में सिविल अस्पताल डेराबस्सी दाखिल कराया गया। जहां उनका उपचार हो रहा है।

पुलिस ने चार नामजद एवं अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed