फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation in three women in railway station

रेलवे स्टेशन पर महिला पर्यटकों से छेड़छाड़

Sat, 22 Mar 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला,अमृतसर Updated Sat, 22 Mar 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
molestation in three women in railway station

गुरुनगरी के रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की चार महिला पर्यटकों से सरेआम छेड़छाड़ की गई। छेड़छाड़ करने वाले सभी आरोपियों ने शराब पी हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार की है। पीड़िताओं के एक रिश्तेदार ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों की पहचान कर ली और उन्हें शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार, पीड़ितों के रिश्तेदार ने बताया कि उनके परिवार की चार महिलाओं के साथ रेलवे स्टेशन पर सरेआम छेड़छाड़ की गई।

छेड़छाड़ करने वालों ने शराब पी हुई थी। सभी ने महिलाओं के साथ बदतमीजी की और एक महिला के कपड़े तक फाड़ दिए। इस दौरान वहां बहुत से लोग मौजूद थे। महिलाओं के साथ हुए इस दुर्व्यवहार का जब लोगों ने विरोध किया, तो सभी आरोपी मौके से भाग निकले।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के बाद तीन की पहचान सुरिंदर अरोड़ा, अर्जुन और साहिल अरोड़ा के रूप में कर उन्हें शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed