फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation and threatening by young man

सरेराह छेड़ा, विरोध किया तो घर पहुंचकर धमकाया

Thu, 29 Jan 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 29 Jan 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
molestation and threatening by young man

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में मनचलों की दुस्साहसपूर्ण करतूत देखकर लोग हैरान हो गए। दरअसल मां के साथ घर जा रही युवती का एक युवक ने सरेराह हाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन


मां-बेटी ने विरोध किया तो शाम को युवक अपने दोस्तों के साथ धमकाने उनके घर पहुंच गया। इनमें दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक नाबालिग है।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से नाबालिग को जमानत मिल गई और दूसरे आरोपी को जेल भेज दिया गया। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 निवासी एक महिला अपनी बेटी के साथ जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंच उन्हें धमकाया और मारपीट की

molestation and threatening by young man

मां संग युवती जैसे ही स्लाटर हाउस के पास पहुंचीं, अजय नामक युवक ने उनकी बेटी का हाथ पकड़ लिया। दोनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी उलझ गया और बहस हो गई। आरोप है कि अजय उन्हें धमकाते हुए चला गया।

महिला का आरोप है कि शाम को अजय अपने दोस्त मनोज ब्लॉक-जे कॉलोनी नं-4 निवासी और एक अन्य नाबालिग के साथ उनके घर पहुंचा। उन्हें धमकाया और मारपीट की।

लोगों को जुटता देखकर अजय और नाबालिग वहां से भाग गए, जबकि मनोज को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद नाबालिग भी पकड़ा गया, लेकिन मुख्य आरोपी अजय अब भी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed