फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohali nri murder case expose

27 साल की महिला NRI के साथ बनाना चाहती थी MMS, ये थी वजह

Sun, 14 May 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 14 May 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
mohali nri murder case expose
एनआरआई मर्डर केस में खुलासा - फोटो : अमर उजाला
एनआरआई सुरजीत सिंह हत्याकांड को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में गुरप्रीत कौर (27) निवासी लुधियाना और परमिंदर सिंह उर्फ डॉन (24) गिरफ्तार किया, जो करीब एक साल से साथ रह रहे थे। महिला का आठ साल का बेटा भी है। यह दावा सोहाना थाने में  शनिवार को एसपी परमिंदर सिंह भंडाल ने किया।  बकौल एसपी, करीब दो साल पहले महिला सेक्टर-71 स्थित एनआरआई सुरजीत सिंह के घर में किराए पर रहने आई थी।
विज्ञापन


इस दौरान महिला ने छह महीने के किराए के 25 हजार नहीं चुकाए थे। एनआरआई महिला से पैसे मांग रहा था। लेकिन महिला पैसे नहीं दे रही थी। इसके बाद उसने महिला से कहा कि वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा तो आरोपी महिला पैसे देने के लिए तैयार हो गई। इस बीच महिला ने अपने दोस्त परमिंदर के साथ प्लानिंग करके एनआरआई को रुपये देने  के बहाने अपने घर बुलाया।
विज्ञापन


इसके बाद आठ मई को एनआरआई उनके सेक्टर-79 स्थित किराए के घर पर चला गया। एनआरई सुरजीत सिंह को वह अपने ड्राइंग रूम में ले गई। वहां परमिंदर सिंह ने एनआरआई सुरजीत सिंह के साथ गुरप्रीत कौर की अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश की। सुरजीत सिंह ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों में हाथापाई हो गई। इस दौरान आरोपियों ने बेसबॉल का डंडा सुरजीत के सिर में मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि आरोपियों की सोच थी कि एक बार वीडियो बना लेंगे तो एनआरआई को लंबे समय तक ब्लैक मेल करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ में मारे दांत, तो मारा था डंडा

mohali nri murder case expose
एनआरआई मर्डर केस में खुलासा - फोटो : file photo
पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि जब एनआरआई की अश्लील फोटो खींचने की प्रक्रिया शुरू की तो एनआरआई ने विरोध किया। इस दौरान एनआरआई ने उसके हाथ में दांत लगा दिए। इसके बाद उसने उसके सिर पर डंडा मारा था।

दो दिन तक घर में छुपाए रखी थी लाश
पुलिस से पता चला है कि आरोपियों ने दो दिन तक घर में एनआरआई सुरजीत सिंह की लाश को छुपाए रखा। जब बदबू पूरे इलाके में फैल गई, तो यह लोग डर गए। इसके बाद उन्होंने लाश को इंडिका कार में डालकर ठिकाने लगाया।

उम्मीद थी नाले की बदबू में नहीं होगा लाश का संदेह 
आरोपियों को पता था कि सेक्टर-80 से गंदा नाला है। वहां से अक्सर बदबू उठती है। ऐसे में अगर लाश को वहां फेंक दिया जाता है तो वहां पर कोई संदेह नहीं करेगा। इसके बाद वह 10 मई की रात को लाश को बोरी में भरकर अपनी कार के माध्यम से वहां फेंक दी थी।

कुत्ते को आई उल्टियां तो उसे भी फेंक आए
पुलिस के मुताबिक इलाके में लाश की बदबू फैल गई थी। इन लोगों ने अपने घर में एक कुत्ता पाल रखा था। जो कि बदबू के कारण बीमार हो गया था। वह उल्टियां करने लगा था। इसके बाद आरोपी कुत्ते को भी घर से बाहर छोड़ आए थे।

सीसीटीवी कैमरे ने खोल दी आरोपियों की पोल
हत्या करने के बाद दोनों एनआरआई के सेक्टर-71 स्थित घर पहुंचे थे। इन्हें यह पता नहीं था कि एनआरआई के घर में कैमरे लगे हुए हैं। आरोपियों पूरी गतिविधि उसमें रिकॉर्ड हो गई थी। इसके बाद जब एनआरआई की पहचान हुई तो पुलिस उसके घर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।

घर वाला नशा मुक्ति केंद्र में, देवर के साथ रहती थी
पता चला है कि महिला का पति नशे का आदी है। काफी समय से वह नशा मुक्ति में भर्ती है। जबकि महिला एक साथ से अपने पति के कजन के साथ रह रही थी।

छह महीने में बदलती है घर
महिला भी नशे की आदी बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक महिला किसी भी इलाके में चार से छह महीने ही रहती है। इसके बाद वह अपना घर बदल लेती थी। ताकि उस पर व उसके साथ रहे युवक पर कोई संदेह न कर पाए।

मकान मालिक पर  दर्ज होगा केस
एसपी ने बताया कि जिस मकान में महिला रह रही थी। उसके मकान मालिक ने पुलिस को उस बारे में सूचना नहीं दी थी। उसने किराएदार की वेरिफिकेशन तक नहीं करवाई थी। ऐसे में अब उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed