फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   moga encounter: arrested accused innocent in investigation

मोगा इनकांउटरः गिरफ्तार आरोपी जांच में बेकसूर

Thu, 03 Jul 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Jul 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
moga encounter: arrested accused innocent in investigation

सेक्टर-22 में एक युवक हरपिंदर को बंधक बनाकर मारपीट करने और उसके कपड़े उतार वीडियो बनाने के साथ ही नगदी लूटने के आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की मोगा में मुठभेड़ हुई थी।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा था। बुधवार को क्राइम ब्रांच ने इस मामले में वांटेड सुखदेव उर्फ रिंकू और सुखपाल उर्फ खुशपिंदर सिंह का पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट नहीं मांगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस द्वारा प्रोडक्शन वारंट न मांगने पर मोगा की अदालत ने बुधवार को पुलिस जवानों पर कातिलाना हमले के मामले में दोनों को डिस्चार्ज कर दिया। वहीं चंडीगढ़ पुलिस को सेक्टर-22 वाले केस में दोबारा से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बुधवार को कोर्ट में पेशी के दौरान गुरचरन को पंजाब पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। उसके पैर में गंभीर चोट लगी है। एनकाउंटर मामले में बनाई गई एसआईटी के डीआईजी मोहनीश चावला ने प्राथमिक जांच में सुखदेव उर्फ रिंकू और सुखपाल उर्फ खुशविंदर को बेकसूर करार दिया। इसके कारण ही सिटी साउथ थाने के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंदरजीत सिंह ने अदालत में पेश होकर कहा कि दोनों के खिलाफ कोई भी शहादत सामने नहीं आई है।

एडीजीपी जसमिंदर सिंह की प्राथमिक जांच के अनुसार मुठभेड़ में चंडीगढ़ पुलिस द्वारा बरामद किए गए हथियार सुखदेव सिंह की गाड़ी से बरामद हुए थे। इसके अलावा गुरचरन सिंह और खुशपिंदर सिंह के पास कोई हथियार नहीं था। इन तथ्यों को देखने के बाद एडीजीपी अपराध जसमिंदर सिंह ने इन दोनों आरोपियों को बेकसूर करार दिया है।

इंस्पेक्टर ने कराए बयान दर्ज

एसआईटी द्वारा निजी अस्पताल से ली गई सीसीटीवी फुटेज में क्राइम ब्रांच के जवान वर्दी में नहीं थे। इस कारण क्राइम ब्रांच की टीम घेरे में आ रही है। वहीं मजिस्ट्रेट महिंदर पाल के समक्ष क्राइम ब्रांच के इंचार्ज इंस्पेक्टर रणजोध सिंह ने बयान दर्ज कराए।

इंस्पेक्टर ने कहा कि मुठभेड़ में घायल एसआई राजदीप सिंह और कांस्टेबल सुरिंदर कुमार समेत तीनों जवान वर्दी में थे। इसके अलावा कांस्टेबल रामपाल सिंह, सतीश कुमार और संजय कुमार के बयान दर्ज किए गए। मजिस्ट्रेट ने बयान दर्ज करने के बाद इंस्पेक्टर रणजोध सिंह के साथ मुठभेड़ वाली जगह का जायजा लिया और दुकानदारों से घटना के बारे में पूछताछ की।

यह था मामला
सेक्टर-22 में हरपिंदर को बंधक बनाकर मारपीट कर कपड़े उतार वीडियो बनाने और नगदी लूटने के आरोपियों को पकड़ने गई क्राइम ब्रांच की टीम पर मोगा में नामजद आरोपियों ने हमला कर दिया था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश सुखदेव सिंह और इंद्रजीत सिंह मौके पर ढेर हो गए।


इस मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच के एसआई राजदीप सिंह और कांस्टेबल सुरेंद्र भी घायल हुए थे। दोनों को गंभीर हालत में लुधियाना स्थित सीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। क्राइम ब्रांच ने मौके से गुरचरन सिंह उर्फ रिंकू और खुशपिंदर को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed