फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   moga accident, 3 death in moga accident, accident

सड़क पार कर रहीं मां और दो बेटियों को ट्राले ने कुचला, मौत

Fri, 07 Oct 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Fri, 07 Oct 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
moga accident, 3 death in moga accident, accident
Moga Accident - फोटो : अमर उजाला
जिला सचिव एवं जिला पुलिस प्रमुख दफ्तर के सामने वीरवार सुबह सड़क पार कर रहीं मां और दो मासूम बच्चियों को ट्राले ने बुरी तरह कुचल दिया। मृतक की पहचान रूना (45), बेटी बेटी सुनीता (12) और छोटी बेटी सविता (5) के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


लोगों का यह शोर सुनकर एसपी (आई) अमरजीत सिंह घुमन, एसपी (स्थानीय) जसविंदर सिंह घारू और डीएसपी (स्थानीय) गोपाल चंद भंडारी और सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसपी (आई) अमरजीत सिंह घुमन ने बताया कि सिटी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिए हैं और आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


रोते बिलखते रूना के दो बेटों परमजीत सिंह और चरनजीत सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं और यहां अनाज मंडी में उनकी झोपड़ी है। उनके पिता सुरिंदर सिंह की कुछ देर पहले मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि उनकी मां रूना बहन सुनीता को दवा दिलवाने जाने लगी तो छोटी बहन सविता के जिद करने पर वे उसे भी साथ ले गए। वह जब गुरु रामदास नगर में डॉक्टर के पास से दवा लेकर वापस लौट रही थीं तो उन्हें कौंटीनल कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट लिमिटेड सड़क निर्माण कंपनी के मिट्टी से भरे ट्राले ने उन्हें कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने शोर मचाया, लेकिन ट्राला चालक ने ध्यान नहीं दिया। लोगों ने बताया कि चालक भागने की कोशिश करने लगा तो उन्होंने आरोपी को काबू कर पुलिस हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed