फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with Young man in Khanna

Khanna: शादी में गए युवक को शराब पिलाकर किया कुकर्म, वीडियो भी बनाया, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

Fri, 03 Nov 2023 07:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 Nov 2023 07:57 AM IST
सार

पुलिस चौकी ईसड़ू के प्रभारी चरणजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला संज्ञान में आने के बाद बलविंदर सिंह सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी 2 आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
Misdeed with Young man in Khanna
युवक के साथ कुकर्म - फोटो : demo pic

विस्तार

खन्ना में एक युवक के साथ उसके दोस्तों ने ही कुकर्म किया। आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बनाई। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


पीड़ित युवक कोहेनूर पैलेस ईसड़ू में शादी समारोह में गया था। उसके साथ लवप्रीत सिंह रवि और एकमदीप सिंह तरसू गए थे। शादी समारोह में इन्हें बलविंदर सिंह सोनी भी मिला। शादी समारोह में पीड़ित युवक ने बीयर पी। बाकी तीनों ने शराब और बीयर दोनों पी।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: पंजाब में भीषण हादसा: ट्रक और तेल कैंटर के बीच पिसी कार, एक बच्चे समेत छह की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में ले जाकर किया कुकर्म 
इसके बाद जब पीड़ित युवक अपने दोस्त तरसू के साथ बाइक पर घर वापस जा रहा था तो तरसू उसे खेतों में ले गया। वहां पहले ही बलविंदर और लवप्रीत सिंह थे। उसे वहां जबरन बीयर पिलाई गई। जिसके बाद पीड़ित युवक को होश नहीं रहा। कुछ समय बाद होश आया तो वह अपने घर पहुंचा।



पीड़ित के अनुसार दूसरे दिन उसकी मां उनके पड़ोस में रहते रिश्तेदार लवप्रीत सिंह के घर गई थी। वहां लवप्रीत मोबाइल में वीडियो देख रहा था। वह मोबाइल में वीडियो चलता छोड़ उसे लोहे की पेटी पर रख गया। इसी दौरान उसकी मां ने देखा कि मोबाइल में उसके साथ कुकर्म की वीडियो बनाई हुई थी। वीडियो में एकमदीप सिंह तरसू उसके साथ कुकर्म कर रहा था। लवप्रीत वीडियो बना रहा था। बलविंदर इनके पास खड़ा था।

एक आरोपी पकड़ा
पुलिस चौकी ईसड़ू के प्रभारी चरणजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला संज्ञान में आने के बाद बलविंदर सिंह सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी 2 आरोपी फरार हैं। इनकी तलाश की जा रही है। वहीं पीड़ित युवक का खन्ना सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed