फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with woman after kidnapped in Ludhiana of Punjab

लुधियाना में हैवानियत: दोस्त संग सैर कर लौट रही युवती को अगवा कर तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 24 Jun 2021 02:12 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Jun 2021 02:12 AM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सुबह सैर कर दोस्त के साथ लौट रही युवती को तीन युवकों ने अगवा कर लिया। इसके बाद एक फ्लैट में ले जाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित के घर पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Misdeed with woman after kidnapped in Ludhiana of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फोकल प्वाइंट की राजीव गांधी कालोनी इलाके में दोस्त के साथ सैर कर लौट रही युवती को स्कूटर सवार तीन युवकों ने अगवा कर राम नगर के फ्लैट में सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद युवती को धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताए। मगर जब युवती घर पहुंची तो परिवार वालों ने उसकी हालत देखकर पूछताछ की तो घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन


इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर शर्मा ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस को पीड़िता ने बताया कि मंगलवार सुबह 5.30 बजे वह अपने दोस्त हनी के साथ सैर कर घर लौट रही थी। जब वह लोग राजीव गांधी कालोनी स्थित काली माता मंदिर के पास पहुंचे तो उसका दोस्त किसी काम से रुक गया और दूसरी तरफ चला गया। पीछे से बाइक सवार तीन युवक आए और उसे अपने साथ जबरदस्ती ले गए। वहां से वह उसे राम नगर के एक फ्लैट में ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां तीनों ने डरा धमका कर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे उसी जगह पर छोड़ कर फरार हो गए। पीड़िता को एक आरोपी का नाम सन्नी पता चला है। दविंदर शर्मा ने कहा कि सन्नी का घर पता चल गया है। मंगलवार शाम वहां दबिश दी गई थी। मगर वह फरार है। बुधवार युवती का मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान दर्ज कराए गए हैं। आरोपियों को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed