{"_id":"63827dba94f4060e9326aea0","slug":"misdeed-with-minor-girl-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से होटल में दुष्कर्म: आरोपी ने वीडियो बनाया, दोबारा मिलने नहीं आई तो वायरल कर दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाबालिग से होटल में दुष्कर्म: आरोपी ने वीडियो बनाया, दोबारा मिलने नहीं आई तो वायरल कर दिया
Sun, 27 Nov 2022 02:30 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 27 Nov 2022 02:30 AM IST
सार
क बार फिर आरोपी ने उसे दोबारा मिलने को कहा तो उसने इन्कार कर दिया। इस पर आरोपी ने वीडियो को वायरल कर दिया। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और वीडियो को वायरल करने के मामले में आईपीसी की धारा 376, पॉस्को एक्ट और आईटी एक्ट की धारा 67-बी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने गुरदासपुर जिला के बटाला सदर थाने के गांव मरड़ निवासी अजयपाल सिंह गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
नाबालिग लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10वीं कक्षा की छात्रा है और स्पोर्ट्स में भाग लेती है। इस दौरान आरोपी स्कूल में मैच खेलने आता था तो जान-पहचान हो गई। इंस्टाग्राम पर मैसेज और फोन पर बात होने लगी। आरोपी ने उसे पांच अप्रैल 2022 को फोन कर बुलाया और अमृतसर जाने की बात कही। वह गांव से बस में अमृतसर पहुंच गई। जहां आरोपी उसे मोटरसाइकिल पर मिला और एक होटल में ले गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि जब उसने रास्ते में विरोध किया तो आरोपी ने उसे व खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी और मां-बाप को फंसाने की बात की। आरोपी ने होटल के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया। एक बार फिर आरोपी ने उसे दोबारा मिलने को कहा तो उसने इन्कार कर दिया। इस पर आरोपी ने वीडियो को वायरल कर दिया। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन