मां ने ही नाबालिग बेटी के साथ खेला घिनौना खेल, कराने लगी देह व्यापार...अब खुले कई राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नाबालिग लड़की ने अपनी ही मां पर देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। नाबालिग की शिकायत पर आरोपी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि आरोपी महिला पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों को धर दबोचा है। मामला हरियाणा के जींद जिले के नरवाना सदर थाना क्षेत्र का है। यहां की एक कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपनी मां पर देह व्यापार में धकेलने के आरोप लगाए थे। आरोपी मां फरार है।
डीएसपी हेडक्वार्टर पुष्पा खत्री ने महिला के फरार होने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अभी तक महिला की गिरफ्तारी ही नहीं हुई थी। उसे केवल पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद वह वापस चली गई, लेकिन जब दोबारा बुलाया गया, तो हाजिर नहीं हुई। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
बता दें कि नरवाना की एक कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि वह सातवीं-आठवीं कक्षा तक पढ़ी लिखी है। एक वर्ष पहले मां ने उसकी पढ़ाई बंद करवा दी। छह-सात महीने पहले मां ने घर पर ही एक-दो युवकों के साथ उसे सोने पर मजबूर किया। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद मां लगातार उसके साथ गलत कार्य करवाती रही। नाबालिग लड़की ने हिम्मत करके अपने पिता को यह बात बता दी। डीएसपी ने कहा कि लड़की ने अपनी मां व दो युवकों अरुण व टिंकू का नाम लिया है, जबकि कई अन्य को लड़की जानती नहीं। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने लड़की की शिकायत पर उसकी मां , अरुण व टिंकू को नामजद करते हुए कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरुण व टिंकू को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
महिला थाना से फरार हुई महिला
नाबालिग लड़की की मां को महिला थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। मंगलवार शाम को आरोपी महिला पुलिस थाने से फरार हो गई। काफी समय बाद पुलिस को जब इस बात का पता चला तो उसके हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने तीन टीमों का गठन कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि फिलहाल महिला की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
फरार होने की बात बेबुनियाद, जल्द किया जाएगा गिरफ्तार
मामले की जांच कर रही डीएसपी पुष्पा खत्री ने कहा कि लड़की ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसलिए महिला को केवल पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसके बाद महिला कहीं चली गई। उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जब दोबारा महिला को बुलाया गया तो वह पेश नहीं हो सकी।
फरार होने वाली कोई बात नहीं है। यदि पुलिस उसे गिरफ्तार करती तो उसकी गिरफ्तारी जरूर डालती। अब महिला दोबारा जांच के लिए पेश नहीं हुई तो उसे गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।