फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   misdeed with mentally disabled boy in ludhiana

शर्मनाक! मंदबुद्धि से कुकर्म कर थमा दिए 100 रुपये

Thu, 09 Apr 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 09 Apr 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
misdeed with mentally disabled boy in ludhiana

ट्रांसपोर्ट कंपनी के मुलाजिम ने मंदबुद्धि युवक के साथ कुकर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और उसे सौ रुपये देकर वहां से भेज दिया। वारदात पंजाब के लुधियाना में डिविजन नंबर तीन थाने के महज कुछ ही दूरी पर हुई।

विज्ञापन


मंदबुद्धि युवक बोलने में भी असमर्थ है। जब पीड़ित युवक को दर्द ज्यादा हुआ तो उसने सारी बात अपने भाई इशारों में समझाई। उसने तुरंत इसकी शिकायत थाना डिविजन तीन की पुलिस को दी। पुलिस की हद तो तब हो गई। जब पुलिस ने एक हजार रुपये लेकर उक्त व्यक्ति को समझौता करने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जब युवक अपने भाई को लेकर सिविल अस्पताल में उसका मेडिकल कराने के लिए गया तो डाक्टरों ने पुलिस के बिना उसका मेडिकल करने से साफ तौर पर मना कर दिया। देर शाम तक पीड़ित युवक इंसाफ के लिए भटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित मंदबुद्धि के भाई ने कहा कि वह डिविजन नंबर तीन के पास ही फल फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। पीड़ित उनका सबसे छोटा भाई है। वह सही तरह से बोल भी नहीं सकता वह रात को कहीं जगह मिलती है तो वहीं सो जाता है। कभी सड़क पर तो कभी घर पर।

पुलिस डाल रही समझौता करने का दबाव

misdeed with mentally disabled boy in ludhiana

बीते दिन वह ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास सोने लगा तो वहां पर काम करने वाले एक मुलाजिम ने उसे बुला कर उसके साथ कुकर्म कर डाला और उसे सौ रुपये देकर वहां से भेज दिया और कहां कि वह इस बारे में किसी को कुछ बताएं मत। जब अगले दिन पीड़ित अपने भाई से मिला तो दर्द ज्यादा होने की वजह से उसने सारी बात अपने भाई को इशारों में समझाई।

पीड़ित के भाई ने आरोप लगाया कि जब वह इस मामले की शिकायत पुलिस के पास लेकर गया तो पुलिस ने उसे पहले भगा दिया। उसने आरोप लगाया कि जब पुलिस ने उसकी बात सुनी तो पुलिस एक बार आरोपी युवक को ले भी आई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाए उन पर हजार रुपये लेकर समझौता करने का दबाव डालना शुरूकर दिया।

लेकिन वह नहीं माना तो पुलिस ने आरोपी मुलाजिम को छोड़ दिया। जब वह सिविल अस्पताल में भाई का मेडिकल करवाने के लिए चला गया। वहां पर डाक्टरों ने पुलिस के बिना मेडिकल करने से मना कर दिया। पीड़ित के भाई ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है। उसने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

इस मामले में थाना डिविजन तीन के एसएचओ इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने कहा कि युवक द्वारा लगाए सभी आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि युवक इसकी शिकायत लेकर आया था, लेकिन कुकर्म जैसा कोई मामला नहीं लगा। जिस युवक की बात हो रही है वह मंदबुद्धि है, वह सही से बोल भी नहीं सकता। जब उसका भाई थाने आया था, उसने शराब पी रखी थी।

इस के अलावा उन्होने थाने में कोई लिखिल शिकायत ही नहीं दी है। इसी मामले में एसीपी सेंट्रल सतीश मल्होत्रा ने कहा कि मेरे ध्यान में ऐसा कोई मामला नहीं है। अगर ऐसी कोई घटना हुई है, वह एसएचओ से पूछेगें और उसकी जांच के बाद कार्रवाई कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed