{"_id":"6a8df18c4f7e5f187b058e59","slug":"man-arrested-for-snatching-mobile-from-bank-employee-at-knifepoint-panchkula-news-c-87-1-pan1011-140463-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चाकू की नोक पर बैंककर्मी से मोबाइल छीनने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चाकू की नोक पर बैंककर्मी से मोबाइल छीनने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्क में सैर कर रही महिला ने हिम्मत दिखाकर बदमाश से चाकू छीना, सीसीटीवी से आरोपी तक पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-7 में पार्क में सैर कर रही महिला बैंककर्मी से चाकू की नोक पर मोबाइल छीनने के मामले में क्राइम ब्रांच ने नीरज निवासी विकास नगर, चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ और स्नैचिंग का मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में पंचकूला में एक अन्य वारदात का भी खुलासा हुआ है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
वारदात रविवार रात करीब 9:30 बजे हुई। महिला पार्क में अकेली सैर कर रही थी। इसी दौरान काली बाइक से पहुंचे आरोपी ने चाकू दिखाकर उसका मोटोरोला मोबाइल छीन लिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का विरोध किया और उसके हाथ से चाकू छीन लिया। इसके बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।