फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man ingests poisonous substance after visiting in-laws' house; case registered

Ghaziabad News: ससुराल गए युवक ने जहरीला पदार्थ निगला, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Young man ingests poisonous substance after visiting in-laws' house; case registered
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के सैन विहार में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे फरीदाबाद निवासी युवक ने 27 जून को जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी 28 जून को मौत हो गई। मामले में युवक के पिता समय सिंह ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में उसके ससुरालियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कृष्णपाल, ओमवती, प्रियंका, चंद्रपाल, प्रवेश और आशीष के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के गांव झारसेतली में रहने वाले समय सिंह के मुताबिक उनके बेटे मनोज सोलंकी का अपनी पत्नी और ससुरालियों से पिछले छह-सात महीने से पारिवारिक विवाद चल रहा था। 27 जून को मनोज करीब शाम छह बजे अपनी पत्नी को लेने क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में सैन विहार स्थित अपनी ससुराल गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे के बीच मनोज ने अपने परिचित अरुण कुमार को फोन किया। मनोज ने फोन पर बताया कि उसके ससुर कृष्णपाल, सास ओमवती, पत्नी प्रियंका, बड़ा साला चंद्रपाल और छोटे साले प्रवेश व आशीष ने एकजुट होकर उसे इतना प्रताड़ित और उकसाया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। मनोज की हालत खराब होने की जानकारी अरुण कुमार ने उन्हें दी। इसके बाद वह श्याम और परवीन के साथ मनोज की ससुराल पहुंचे। आरोप है कि वहां मनोज मकान के बाहर गंभीर हालत में पड़ा मिला। इसके बाद अरुण कुमार और परवीन उसे बाइक पर एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान 28 जून की सुबह करीब चार बजे चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर 24 अगस्त को केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed