फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news suicide

Kasganj News: चप्पल से पिटाई के बाद टूटा मोनू, ट्रेन से कटकर दी जान

Wed, 26 Aug 2026 01:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
kasganj news suicide
फोटो 38 - कासगंज पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मृतक मोनू के परिजन। स्रोत : संवाद
कासगंज। पटियाली थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम युवक ने ट्रेन की चपेट में आकर जान दे दी। घटना से कुछ समय पहले गांव के बाजार में एक महिला की ओर से युवक को चप्पल से पीटे जाने की बात सामने आई है। मृतक के छोटे भाई हिमांशु ने पुलिस और परिजनों को यह जानकारी दी।
विज्ञापन

मृतक की पहचान मोनू निवासी थाना गांव के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, सोमवार शाम करीब तीन बजे मोनू गांव के बाजार में एक ठेले के पास खड़ा था। इसी दौरान उसके साथी की पत्नी वहां पहुंची और मोनू से विवाद हो गया। आरोप है कि महिला ने उसे चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद महिला वहां से चली गई।
विज्ञापन

भाई हिमांशु का आरोप है कि पिटाई से आहत होकर मोनू करीब चार बजे अदूपुरा गांव के रेलवे फाटक से लगभग 100 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। इसी दौरान कासगंज से फर्रुखाबाद की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मोनू गांव में जनरल स्टोर चलाता था। उसके परिवार में मां आशा देवी, पत्नी प्रीति और दो बेटे सूरज देव (10) और कल्लू (7) हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक बीमार चल रहा था। मारपीट की कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed