फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Niwari Forensic Science Laboratory receives NABL accreditation

Ghaziabad News: निवाड़ी विधि विज्ञान प्रयोगशाला को मिली एनएबीएल प्रमाणिकता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Niwari Forensic Science Laboratory receives NABL accreditation
मोदीनगर। कस्बा निवाड़ी स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला को एनएबीएल (राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड) का प्रमाण पत्र मिला है। यह प्रमाण पत्र हासिल करने वाली प्रदेश की पहली प्रयोगशाला बन गई है। एनएबीएल के संयुक्त निदेशक विकास जायसवाल ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक प्रोफेसर डॉ. आदर्श कुमार को प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन



निदेशक प्रो. डॉ. आदर्श कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि करीब डेढ़ साल तक एनएबीएल की टीम ने निवाड़ी प्रयोगशाला में जांच रिपोर्ट, सैंपल कलेक्शन समेत विभिन्न मानकों की जांच की। टीम ने कई बार औचक निरीक्षण किया और अपने सैंपल की जांच कराकर गुणवत्ता परखी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भी चेकिंग की गई। यह प्रमाणिकता चार साल के लिए दी गई है, इसके बाद टीम फिर जांच कर अवधि बढ़ाने पर विचार करेगी। इसे प्रयोगशाला के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
विज्ञापन




11 में से तीन अनुभागों को मिली प्रमाणिकता

निदेशक ने बताया कि निवाड़ी प्रयोगशाला में 11 अनुभागों में जांच होती है, जिनमें से तीन- भौतिक, प्रलेख और डीएनए को प्रमाणिकता मिली है। प्रलेख में हस्ताक्षर, हैंडराइटिंग, डॉक्यूमेंटेशन आदि की जांच होती है। भौतिक में घटना में प्रयुक्त फंदे की रस्सी व चुन्नी के भार, बैलिस्टिक आदि की जांच की जाती है। डीएनए अनुभाग में अज्ञात शव की शिनाख्त आदि का काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला के अंतर्गत पश्चिमी यूपी के नौ जिले आते हैं और इन जिलों के अपराधों में फॉरेंसिक साक्ष्यों का भार इसी प्रयोगशाला पर है। प्रदेश में केवल निवाड़ी प्रयोगशाला में ही पॉलीग्राफ (लाई डिटेक्टर) जांच होती है। स्टाफ बढ़ने से जांच रिपोर्ट में तेजी आएगी। प्रदेश में कुल 12 विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं हैं और तीन मंडलों में इसी साल तीन नई प्रयोगशालाएं शुरू हो जाएंगी, जिससे काम का भार कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed