{"_id":"6a8df0d164a1236c890d4df2","slug":"sisters-brother-in-law-sexually-exploited-a-young-woman-after-promising-marriage-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-978328-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बहन के देवर ने शादी का वादा कर युवती का किया शारीरिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बहन के देवर ने शादी का वादा कर युवती का किया शारीरिक शोषण
Wed, 26 Aug 2026 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में एक युवती को उसकी बहन के देवर ने शादी का वादा कर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बड़ी बेटी शादी मझोला क्षेत्र में की थी। करीब 15 दिन पहले उसकी बेटी ने बच्चे को जन्म दिया था। बेटी की देखभाल के लिए छोटी बेटी को उसके घर भेज दिया था। 23 अगस्त को उसकी बड़ी बेटी के देवर ने छोटी बेटी से शादी करने का वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया। 24 अगस्त को वह बेटी के घर पहुंची तो छोटी बेटी ने आपबीती सुनाई। उसने आरोपी के परिजनों से इस संबंध में बात की तो आरोपी ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो