{"_id":"5756f84d4f1c1b761f9c5e2c","slug":"misdeed-with-child-s-hearing-of-zulfikar-bail-case-on-1-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से कुकर्म: जुल्फिकार की जमानत याचिका पर सुनवाई 1 को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों से कुकर्म: जुल्फिकार की जमानत याचिका पर सुनवाई 1 को
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
जुल्फिकार, चंडीगढ़
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों से कुकर्म मामले में जुल्फिकार खान की जमानत याचिका पर सुनवाई 1 जुलाई तक के लिए टल गई है। शिकायतकर्ता पक्ष के वकील ने बचाव पक्ष की ओर से जिस सीडी और ट्रांसक्रिप्टेड स्क्रिप्ट को आधार बनाकर नियमित जमानत याचिका दायर की थी, उसकी कॉपी के लिए अदालत में अपील की थी। इस पर कोर्ट की ओर से उसको दोनों की कॉपी उपलब्ध करवाई दी।
विज्ञापन
मंगलवार को केस में पुलिस की ओर से एक कर्मी के बयान भी दर्ज किए गए। जुल्फिकार की ओर से उसके वकील एएस सुखीजा ने 4 जून को पांचों केस में नियमित जमानत याचिका दायर कर रखी है। उनकी ओर से शिकायतकर्ता कंवरपाल और उसके वकील द्वारा जुल्फिकार के भतीजे शादाब को ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपये मांगने की बातचीत की रिकार्डिंग को आधार बनाया गया है।
विज्ञापन
बचाव पक्ष की ओर से याचिका के साथ दोनों पक्षों के बीच की बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग की सीडी और ट्रांसक्रिप्टेड कॉपी संलग्न की गई है। अदालत ने पुलिस को नोटिस जारी कर याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा था।
विज्ञापन
वहीं, शिकायतकर्ता पक्ष के वकील ने अदालत में बताया कि जिस सीडी और स्क्रिप्ट के आधार पर जमानत याचिका दायर की गई है, उसके जवाब में उन्हें कुछ सबूत और रिकार्डिंग पेश करने के लिए वक्त चाहिए। उनका कहना है कि उनके खिलाफ पेश की गई सीडी फर्जी है।
पुलिस ने कहा, गवाहों को करेगा प्रभावित
मंगलवार को पुलिस ने मामले में जवाब दाखिल किया। पुलिस ने कहा है कि कुछ दिनों पहले ही केस ही सुनवाई के दौरान एक पीड़ित को कोर्ट परिसर से अगवा कर लिया गया था। उस मामले में उसकी शिकायत पर जांच की जा रही है। साथ ही शिकायतकर्ता कंवरपाल पहले ही उससे जान का खतरा बताकर शिकायत दे चुका है। ऐसे में अगर आरोपी बाहर आया तो वह बाहर आकर केस के सभी गवाहों को प्रभावित कर सकता है। पुलिस के जवाब के बाद अदालत ने याचिका पर सुनवाई के लिए 1 जुलाई की तारीख तय की है।