फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   misdeed with accused of rape in jail

रेप केस में बंद नाबालिग आरोपी से जेल में कुकर्म

Fri, 20 Mar 2015 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 20 Mar 2015 05:44 PM IST
विज्ञापन
misdeed with accused of rape in jail

शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप के मामले में लंबे समय से जुवैनाइल होम(जेल) में बंद युवक के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। फिरोजपुर की थाना शिमलापुरी पुलिस ने उक्त मामला कुकर्म होने के बाद भेजे गए स्वैब की रिपोर्ट आने के बाद दर्ज किया। मामला पंजाब के लुधियाना का है।

विज्ञापन


पीड़ित युवक की शिकायत पर विभिन्न मामलों में आर्ब्जवर होम में बंद गुरविंदर सिंह, लवदीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बीरइंद्र सिंह और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना शिमलापुरी पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट से जेल से लाने की तैयारी में जुटी हुई है।
विज्ञापन


फरीदकोट स्थित जुवेनाइल होम में बंद पीड़ित युवक के मुताबिक उसके खिलाफ फिरोजपुर सिटी थाने में नाबालिग को अगवा कर दुराचार करने का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शिमलापुरी स्थित जुवेनाइल होम में भेज दिया। जून 2014 में वह अपनी बैरक में सो रहा था। इस दौरान आरोपियों ने उससे कुकर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने इसकी शिकायत जुवेनाइल इंचार्ज के पास की। डॉक्टरों ने उसका मेडिकल करा स्वैब जांच के लिए भेज दिए। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। थाना शिमलापुरी के एसएचओ बलविंदर सिंह ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर ली है।

3 दोस्तों ने नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप

misdeed with accused of rape in jail

उध्‍ार जालंध्‍ार के फ्लाईओवर के पास से एक 17 साल की नाबालिग लड़की को बहलाफुसला कर उसके साथ तीन दोस्तों ने सामूहिक दुराचार किया। घटना 17 मार्च की रात की है।

दुराचार के बाद आरोपी 18 मार्च को लड़की को उसके घर के बाहर छोड़ गए। न्यू बारादरी की पुलिस ने तीन दोस्तों गुरप्रीत गोपी निवासी खुरला किंगरा, करण और रवि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 17 मार्च की शाम को एक नाबालिग लड़की अपनी मासी के बेटे के साथ एक्टिवा पर जा रही थी।

रास्ते में उसकी पहचान वाला गुरप्रीत गोपी उसको मिल गया। गोपी ने लड़की को आवाज लगाई और बाद में उसको फुसलाकर साथ ले गया। लड़की का कहना है कि 17 की रात को गोपी उसको अज्ञात स्थान पर ले गया और उससे दुराचार किया। बाद में उसने दोस्तों रवि व करण को बुला लिया। उन दोनों ने भी लड़की के साथ दुराचार किया। न्यू बारादरी की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed