फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with 12 year old girl child in Chandigarh accused arrested

चंडीगढ़ में मासूम के साथ दुष्कर्म: टॉयलेट में घुसा आरोपी, अंदर से आने लगी चीखने की आवाज, दौड़ी चली आई मां

Tue, 18 Feb 2025 08:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 18 Feb 2025 08:03 PM IST
सार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में मासूम बच्ची को एक दरिंदे ने हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने शौचालय में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। जब बच्ची की चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो पीड़िता की मां दौड़ती हुई मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Misdeed with 12 year old girl child in Chandigarh accused arrested
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। मौली जागरां कांप्लेक्स के सरकारी शौचालय में घुसकर एक दरिंदे ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान 28 साल धनराज के रूप में हुई है। जोकि मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। आरोपी कुछ दिन पहले ही पंचकूला के गांव बुढनपुर अपने जीजा के पास आया था। 

विज्ञापन


घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे की है जब 12 साल की बच्ची सरकारी शौचालय में शौच करने गई थी। आरोपी बच्ची के पीछे शौचालय में घुस गया। जहां पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। शौचालय के भीतर से बच्ची को चीखने की आवाज आने लगी तो बच्ची मां और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान वहां पुलिस कर्मचारी भी पहुंच गया। लोगों ने आरोपी वहीं दबोच लिया और इसके बाद उसकी धुनाई भी की। घटना की सूचना मिलते ही नॉर्थ ईस्ट डिवीजन के डीएसपी विजय सिंह घटना स्थल पर पहुंचे, उन्होंने खुद घटना स्थल का जायजा लिया। 
विज्ञापन




घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। क्योंकि यह चंडीगढ़ और पंचकूला की सीमा पर बनी पंचकूला की झुग्गियों में शौचालय व्यवस्था नहीं है। इस वजह से महिलाएं और बच्चे, बच्चियां यहां पर मौली जागरां की मछली मार्केट के पास बने सरकारी शौचलाय का इस्तेमाल करते हैं। यहीं पर आरोपी ने शौचालय में घुसकर बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed