फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   misbehave and dirty thing to para olympic archer during practice at rohtak stadium, complaint to sp

पैरालंपिक तीरंदाज को कही ऐसी गंदी बात, वो पहुंच गई SP के पास

Wed, 21 Dec 2016 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 21 Dec 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
misbehave and dirty thing to para olympic archer during practice at rohtak stadium, complaint to sp
खिलाड़ी के साथ बुरा बर्ताव
रियो पैरालंपिक तीरंदाज को प्रैक्टिस के दौरान ऐसी बात कह दी गई कि वो एसपी के पास पहुंच गई। मामला हरियाणा के रोहतक का है। खिलाड़ी को प्रैक्टिस करने जाने पर जातिसूचक शब्द कहे जाते हैं तो खेल छुड़वाने को मानसिक उत्पीड़न किया जाता है।
विज्ञापन


राजीव गांधी स्टेडियम में प्रेक्टिस करने वाली पैरालंपिक तीरंदाज पिछले काफी समय से मानसिक उत्पीड़न झेल रही है। पीड़िता ने एसपी के सामने पहुंचकर अपनी पीड़ा बताई और साथी तीरंदाज व उसके पिता पर ऐसा करने का आरोप लगाया। एसपी ने महिला थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


पुराना रोहतक में रहने वाली पूजा पोलियो ग्रस्त है। वह पैर में परेशानी होने के बावजूद पैरालंपिक में खेलने वाली देश की पहली तीरंदाज बनी। लेकिन वह पैरालंपिक खिलाड़ी मानसिक उत्पीड़न झेल रही है और काफी दिनों से प्रेक्टिस भी नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी को मिलकर सुनाई सारी आपबीती

misbehave and dirty thing to para olympic archer during practice at rohtak stadium, complaint to sp
रोती हुई लड़की
पूजा ने सोमवार को एसपी से मिलकर अपनी पीड़ा बताई। उसने बताया कि वह राजीव गांधी स्टेडियम में प्रेक्टिस करती थी और कोच संजय सुहाग उसे प्रेक्टिस कराते थे।

यहां एक साथी खिलाड़ी के साथ उसके पिता भी रोजाना आते थे। उस खिलाड़ी और उसके पिता ने पूजा पर जातिसूचक टिप्पणी शुरू कर दी और उसका खेल छुड़वाने के लिए आये दिन मानसिक उत्पीड़न करने लगे। कोच ने इसका विरोध किया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

एसपी ने यह मामला महिला थाना पुलिस के पास भेज दिया। महिला थाना एसएचओ गरिमा का कहना है कि इसमें मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed