ऑटो चालक ने नाबालिग से की शर्मनाक हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर एक ऑटो चालक ने रेप किया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार देर रात 15 वर्षीय नाबालिग गुरु रविदास चौक के पास बेहोशी की हालत में मिली।
उसे तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया। लड़की का आरोप है कि कैंट में एक ऑटो चालक ने उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता की मां ने बताया कि उनका तलाक हो चुका है ओर उनके पति नूरमहल में रहते हैं। उनकी बेटी अपने पिता के घर से कुछ स्कूल दस्तावेज लेने गई थी।
घर आते समय एक ऑटो चालक ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुराचार किया। एसीपी कैंट तेजप्रीत सिंह ने बताया कि लड़की का मेडिकल करवा लिया गया है। रिपोर्ट आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नाबालिग लड़की से 2 लोगों ने किया गैंगरेप
बरनाला में नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। डीएसपी बरनाला पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि शहर में ही रहने वाले प्रवासी परिवार की नाबालिग लडकी को दो व्यक्ति बरगालकर उसे किसी अज्ञात जगह पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया।
डीएसपी ने बताया कि लडकी जब शाम को घबराई हुई घर पहुंची। अचानक उसे दर्द होना शुरू हो गया और इसके बाद लड़की ने आपबीती परिजनों को बताया। लड़की के परिजन थाना सिटी बरनाला में रिपोर्ट दर्ज करवाकर लड़की को सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया। पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच करवाई।
जांच में बलात्कार होने की पुष्टि होने के बाद नाबालिग लड़की के बयानों के आधार पर बरनाला के रहने वाले सुनील कुमार और ननकूं राम नामक व्यक्तियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफतार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में नामजद दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश कर अगली कानूंनी कारवाई शुरू की जाएगी।