फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minor girl murdered in Abohar of Punjab

Abohar News: नाबालिग लड़की की हत्या, सहेली को किया घायल, प्रेम प्रसंग में वारदात की आशंका

Sun, 04 Sep 2022 05:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Sep 2022 05:00 PM IST
सार

नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही हत्यारोपी का पता लगा लिया जाएगा और कारणों का खुलासा भी किया जाएगा।

विज्ञापन
Minor girl murdered in Abohar of Punjab
मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के अबोहर में शनिवार की रात अज्ञात ने एक नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी। जबकि दूसरी लड़की को बुरी तरह से घायल कर दिया। दोनों सहेली एक साथ सो रही थीं, इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। मामला अबोहर के फाजिल्का रोड पर स्थित ढाणी करनैल का है।

विज्ञापन


सुबह वारदात का पता चलने पर थाना नंबर 1 की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं घायल का इलाज चल रहा है। वारदात के बाद सामने आया है कि पास का ही रहने वाला एक युवक घर से फरार है। प्रेम प्रसंग में वारदात की आशंका जताई जा रही है। करीब 16 वर्षीय मृतका मीनू के भाई अजय कुमार ने बताया कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। कई परिवार ढाणी करनैल के बाहर ढाणियों में रहकर खेतों में मजदूरी करते हैं। 
विज्ञापन


अजय कुमार ने बताया कि पड़ोस में स्थित ढाणी चीफ में रहने वाले लालचंद की बेटी शरणजीत और उसकी बहन मीनू सहेलियां थीं और दोनों ही सरकारी कन्या स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा थीं। उसने बताया कि शनिवार को शरणजीत का परिवार राजस्थान के गोगामेड़ी में दर्शन करने गया था, जबकि शरणजीत घर में अकेली थी और इसीलिए उसने शाम को मीनू को अपने घर बुला लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अजय ने बताया कि रविवार सुबह शरणजीत ने फोन करके सूचना दी कि उसकी बहन मीनू उठ नहीं रही। वह मौके पर पहुंचा तो मीनू बिस्तर पर मृत पड़ी थी और उसका शरीर पूरी तरह से रक्तरंजित था, जबकि शरणजीत के सिर में गहरा घाव था। उसने तुरंत परिजनों को बुलाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। 

इधर, घायल लड़की का कहना है कि रात के समय कोई अज्ञात मीनू की हत्या कर गया और उसे घायल कर दिया। जबकि यह कहानी किसी के गले नहीं उतर रही। हालांकि पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। दरअसल, मृतका के घर के पास ही रहने वाला एक युवक घर से फरार है और उसकी बाइक लावारिस हालत में मिली है। 

पुलिस इसी आधार पर मामले की जांच कर रही है। घर से फरार युवक और मृतका का भाई अजय एक ही सर्विस स्टेशन पर कार्य करते हैं और इसी कारण उसका घर आना जाना भी था। नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही हत्यारोपी का पता लगा लिया जाएगा और कारणों का खुलासा भी किया जाएगा।

तीन दिनों में तीन हत्याएं
अबोहर उपमंडल में पिछले तीन दिन में लगातार तीन हत्याएं होने से कानून व्यवस्था डगमगाती दिखाई दे रही है। गुरुवार रात को गांव राजांवाली में पड़ोसियों ने एक वृद्ध की पीट पीट कर हत्या कर दी थी। जबकि शनिवार देर शाम अबोहर के आर्य नगरी में दो युवकों ने एक युवक की गली में ही सरेआम हत्या कर दी। वहीं रात के समय में ही ढाणी करनैल सिंह में किसी अज्ञात ने एक नाबालिग लड़की की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed