फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minor abducted for conversion in punjab

अब पंजाब में लव जेहाद, धर्मांतरण को किशोरी किडनैप

Fri, 12 Sep 2014 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार Updated Fri, 12 Sep 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
Minor abducted for conversion in punjab

गोराया से लापता एक नाबालिग लड़की का मामला धर्मांतरण के लिए अपहरण से जुड़ा हुआ है, हिंदू संगठनों ने ये आरोप लगाते हुए मामला एससी-एसटी आयोग के चेयरमैन राजेश बाघा के समक्ष उठाया।

विज्ञापन


यह घटना पंजाब के जालंधर की है। मामले पर कार्रवाई की जानकारी के लिए आयोग के चेयरमैन वीरवार को जालंधर के सर्किट हाउस पहुंचे और पुलिस के उच्च अधिकारियों को तलब किया।
विज्ञापन


एससी-एसटी कमीशन पंजाब के चेयरमैन राजेश बाघा, कमीशन के सदस्य व पूर्व विधायक प्रकाश सिंह गढ़दीवाल, युवा हिंदू मंच के चेयरमैन किशन लाल शर्मा, महामंत्री अशोक सरीन और अरुण शर्मा गोराया 10 अक्तूबर 2013 से लापता हुई नाबालिग राजविंदर कौर (काल्पनिक नाम) के पिता नरेश कुमार (काल्पनिक नाम) सर्किट हाउस जालंधर में मिले। मौके पर एसपी हरकंवल प्रीत सिंह खख व एसएचओ गोराया को भी बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग का किडनैपर लड़का मुस्लिम

Minor abducted for conversion in punjab

आयोग के चेयरमैन ने बताया कि लड़की के पिता ने कमीशन को लिखित शिकायत दी थी कि उनकी 14 साल की बेटी को कमला नेहरू पब्लिक स्कूल की बस का ड्राइवर रामू बहला-फुसला कर ले गया था।

पुलिस न तो किशोरी की तलाश कर रही है और न ही लड़के को पकड़ रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिस लड़के ने अपना नाम रामू बताया था, उसका असली नाम कुछ और ही था और वह मुस्लिम परिवार से संबंधित है।

राजेश बाघा ने तुरंत एसएसपी देहाती नरेंद्र भार्गव से बात की और पुलिस अधिकारियों को सर्किट हाउस बुलाकर इस मामले की पूर्ण जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लड़की को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप

Minor abducted for conversion in punjab

बाघा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि तुरंत लड़की को बरामद किया जाए और सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि वह पंजाब सरकार से नाम बदलकर रह रहे लोगों की पूर्ण जानकारी लेकर दर्ज करने की गुजारिश करेंगे।

इस दौरान युवा हिंदू मंच के चेयरमैन किशन लाल शर्मा व अशोक सरीन ने बाघा को बताया कि पंजाब पुलिस इस तरह के संवेदनशील मामलों में लापरवाही से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला साफ तौर पर धर्मांतरण के लिए अपहरण का है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह के मामलों के जरिए कुछ शरारती लोग धर्म परिवर्तन को बढ़ावा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह कई बार डीजीपी पंजाब और मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं लेकिन इस तरह के मामलों में पुलिस समय पर कोई कार्रवाई नहीं करती। इस मौके पर राजन मक्कड़, विकास गिल, अजय जोशी, सोनू दिनकर भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed