फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   militants trying ,to infiltrate punjab's tinda post,

BSF ने ढेर किया पाकिस्तानी घुसपैठिया, पाक रेंजर्स ने ठुकराया शव

Sat, 03 Dec 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Sat, 03 Dec 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
militants trying ,to infiltrate punjab's tinda post,
- फोटो : File Photo
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसे बमियाल सेक्टर में बीएसएफ की टींडा पोस्ट पर शुक्रवार रात एक पाक घुसपैठिये को मार गिराया गया। शनिवार को बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजरों से फ्लैग मीटिंग कर घुसपैठिये का शव उन्हें सौंपना चाहा, तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस के एसपी ऑपरेशन हेमपुष्प ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:25 बजे बीएसएफ की टींडा पोस्ट के पिलर नंबर 3 पर तैनात जवानों ने गश्त के दौरान कुछ हलचल देखी। सतर्क बीएसएफ जवानों को एक व्यक्ति भारत की सीमा में प्रवेश करता हुआ दिखाई दिया। इस पर बीएसएफ जवानों ने उसे ललकारा। तब तक वह भारत की सीमा में करीब 20 मीटर अंदर प्रवेश कर चुका था। जवानों ने आगे बढ़ने से रोकते हुए उसे वहीं ढेर कर दिया।
विज्ञापन


बीएसएफ जवानों ने जब घुसपैठिए के शव की तलाशी ली गई तो उसके पास से 154 रुपये की पाकिस्तानी करेंसी, सिगरेट की डिब्बी, माचिस एवं एक चाबी बरामद हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरहद से मिली पांच करोड़ रुपये की हेरोइन

militants trying ,to infiltrate punjab's tinda post,
शनिवार को पंजाब पुलिस व बीएसएफ अधिकारियों ने सीमा पर पाक रेंजरों से फ्लैग मीटिंग करके उन्हें घटना संबंधी जानकारी दी और घुसपैठिए शव को ले जाने के लिए कहा। पाकिस्तानी रेंजरों ने घुसपैठिये का शव लेने से साफ मना कर दिया। एसपी ने बताया पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

सरहद से मिली पांच करोड़ रुपये की हेरोइन
फिरोजपुर। सीमा सुरक्षा बल ने सरहद से एक किलो हेरोइन बरामद की। बरामद हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब पांच करोड़ आंकी गई है। बीएसएफ के प्रवक्ता डीएस राणा ने बताया कि बीएसएफ और नारकोटिक्स सेल फिरोजपुर के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बीओपी बारेके के पास कंटीली तार पार खेत में से एक किलो हेरोइन बरामद हुई। हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है। इस साल 220.591 किलो हेरोइन सरहद से पकड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed