{"_id":"648f31938d39f067195b478ef70c413c","slug":"mcm-dav-college-student-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीएम डीएवी कॉलेज के हॉस्टल से छात्रा लापता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमसीएम डीएवी कॉलेज के हॉस्टल से छात्रा लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Feb 2014 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमसीएम डीएवी कॉलेज सेक्टर-36 में पढ़ने वाली एक छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई है।
विज्ञापन
छात्रा के चाचा ने पुलिस में एक युवक के पर उसका अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस लापता छात्रा की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार संगरूर निवासी 18 वर्षीय छात्रा यहां एमसीएम डीएवी कॉलेज में बीएससी की छात्रा है।
वह कॉलेज के ही हॉस्टल में रहती थी। रविवार को कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा के परिजनों को उसके हॉस्टल से लापता होने की सूचना दी।
इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। इसके बाद छात्रा के चाचा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने आरोप लगाया कि संगरूर के एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसका अपहरण कर लिया है।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने छात्रा की तलाश में टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है।