{"_id":"4440fe0a3441f041fe38cc594bbd28fe","slug":"married-woman-burn-alive-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में ही धू-धूकर जिंदा जली विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में ही धू-धूकर जिंदा जली विवाहिता
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी(मुक्तसर)
Updated Wed, 30 Jul 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के मुक्तसर में लंबी हलके के निकटवर्ती गांव पंजावा में कार को संदिग्ध हालत में आग लगने से एक महिला झुलस गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव पंजावा निवासी रेशम सिंह अपनी पत्नी कुलवंत कौर के साथ मारुति कार के जरिये अपने खेत में गया हुआ था। खेत में अचानक कार को आग लग गई। आग तेजी से भड़क उठी।
विज्ञापन
घटना में रेशम सिंह को कार से बाहर निकलने में सफल हो गया, लेकिन उसकी पत्नी कुलवंत कौर कार में ही जल गई। इससे उसकी मौत हो गई।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एएसआई त्रिलोक सिंह ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई त्रिलोक सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन