फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   married lady rape at ludhiana

विवाहिता से रेप की वीडियो बना 19 दिन मनाई 'सुहागरात'

Sun, 21 Jun 2015 08:01 AM IST
Updated Sun, 21 Jun 2015 08:01 AM IST
विज्ञापन
married lady rape at ludhiana

पति के साथ हुए झगड़े का समझौता कराने के लिए विवाहिता ने जिस पर विश्वास किया, उसी ने 19 दिन बंधक बनाकर उससे रेप किया। सनसनीखेज घटना, पंजाब के लुधियाना शहर की है।

विज्ञापन


विवाहिता को अमृतसर के गांव मानावाल के रहने वाले एक व्यक्ति ने पति से समझौता कराने का झांसा दिया। आरोपी ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुराचार किया और उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। उसके बाद क्लिप इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर आरोपी ने उसे बुलाया और 19 दिन तक बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


किसी तरह विवाहिता ने अपने परिजनों को फोन किया। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना सलेम टाबरी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों द्वारा बताए पते पर छापामारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर विवाहिता को उसके कब्जे से छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गांव मानावाल निवासी मंजीत सिंह के खिलाफ दुराचार और लूटपाट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पति को छोड़ अपने मायके चली गई थी विवाहिता

married lady rape at ludhiana

थाना सलेम टाबरी में तैनात एएसआई सुखपाल सिंह ने कहा कि विवाहिता की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। घरेलू बातों को लेकर विवाहिता का अपने पति के साथ झगड़ा रहने लगा। वह पति को छोड़ अपने मायके चली गई। आरोपी मंजीत सिंह ने विवाहिता को बताया कि वह उसका समझौता करा सकता है।

आरोपी ने अपनी मां को पंचायत सदस्य बता उसे अपने पास बुला लिया। वहां पर आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। आरोपी ने उसके साथ दुराचार करने के बाद उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

उसके बाद मंजीत सिंह ने सलेम टाबरी इलाके में एक कमरा किराए पर लिया। तीस मई को उसने विवाहिता को फोन किया और उसे धमकी दी कि वह उसकी वीडियो क्लिप नेट पर अपलोड कर देगा। इस पर विवाहिता उससे मिलने चली गई। आरोपी ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ दुराचार किया।

मौका देख विवाहिता ने शुक्रवार को अपने परिजनों को फोन किया। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगी। आरोपी से पूछताछ कर वीडियो क्लिप के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed