Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Protest held with the body, demanding action against the doctor

Deoria News: डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव रखकर किया प्रदर्शन

Fri, 20 Nov 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 20 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Protest held with the body, demanding action against the doctor
अस्पताल में धरना देते लोग
देसही देवरिया। जंगल बेलवा गांव के सिंटू की मौत के लिए पिपरा दौला कदम सीएचसी के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने बृहस्पतिवार को अस्पताल परिसर में शव रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सीओ और सीएमओ ने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना-प्रदर्शन समाप्त कराया। इस वजह से दिन भर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

रामपुर दुल्लह गांव के पास बुधवार की देर शाम सड़क किनारे बेसुध पड़े जंगल बेलवा गांव के सिंटू को पुलिस ने एंबुलेंस से पिपरा दौलाकदम सीएचसी भिजवाया था। वहां डॉक्टरों ने सिंटू को मृत घोषित कर दिया। इससे नाराज परिजन ने देर शाम शव अस्पताल में ही रखकर वरिष्ठ अफसरों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। हंगामा की सूचना पर रात में पुलिस अस्पताल पहुंची और घरवालों को समझाकर शव का अंतिम संस्कार कराने का प्रयास किया मगर बात नहीं बनी। बृहस्पतिवार की सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और शव रखकर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

दोपहर में सीएमओ डॉ. सतीश कुमार सिन्हा, एसीएमओ डॉ. संजय गुप्ता, सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे और समझाने-बुझाने लगे। दोपहर बाद लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद घर वाले माने और धरना-प्रदर्शन समाप्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सिंटू गुप्ता को अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो चुकी थी। उस वक्त इमरजेंसी ड्यूटी में डॉ. लैकून निशा की तैनाती थी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि डॉक्टर उस समय कहीं चली गई थी। पूरे प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद दोषी स्वास्थ्यकर्मियों पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ होगा कि जब अस्पताल लाया गया तो मौत हो गई थी या लाए जाने के बाद हुई।


-- डॉ. सतीश कुमार सिन्हा, सीएमओ देवरिया
...
पूरे दिन स्वास्थ्य केंद्र पर रही अफरा-तफरी
पिपरा दौलाकदम सीएचसी पर बुधवार की देर शाम से लेकर बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे तक मृतक सिंटू गुप्ता के परिजन के साथ गांव व क्षेत्र के जुटे लोग धरना-प्रदर्शन करते रहे। इस वजह से परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। ज्यादातर मरीज हंगामा देख बाहर से ही लौट गए। लोगों ने आरोप लगाया कि यहां तैनात कुछ चिकित्सक अपने कार्यों में लापरवाही बरतते हैं। इसकी वजह से इलाज कराने में मरीजों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार गंभीरता नहीं दिखाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed