Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A PAC clerk, a constable, and an associate extorted

Ghaziabad News: पीएसी के लिपिक, आरक्षी और दोस्त ने दो अभ्यर्थियों से वसूले 30-30 हजार रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
A PAC clerk, a constable, and an associate extorted
गाजियाबाद। 47वीं वाहिनी पीएसी में चल रही आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की मेडिकल परीक्षा में सेंधमारी कर अभ्यर्थियों से ठगी का मामला सामने आया है। मेडिकल में पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से रकम मांगने वाले पीएसी के प्रधान लिपिक, आरक्षी और उसके दोस्त को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में दो अभ्यर्थियों से 30-30 हजार रुपये यानी कुल 60 हजार रुपये वसूलने की पुष्टि हुई है। आरोपियों ने मेडिकल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का गोपनीय डाटा हासिल कर उनके मोबाइल फोन नंबर पर कॉल की थी। मामले में शिविरपाल सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार और भर्ती प्रक्रिया का गोपनीय डाटा लीक करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि 47वीं वाहिनी पीएसी में 14 से 21 नवंबर तक भर्ती के अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा और चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। 17 नवंबर को सूचना मिली थी कि एक मोबाइल फोन नंबर से अभ्यर्थियों को फोन कर मेडिकल परीक्षा में पास कराने के नाम पर रुपये मांगे जा रहे हैं। जांच में मोबाइल फोन नंबर मसूरी के समयपुर गांव निवासी चेतन पुत्र ओमवीर का निकला। पूछताछ में उसने बताया कि पीएसी में तैनात आरक्षी रहीश खान उसका दोस्त है। रहीश ने उसे मेडिकल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सूची, मोबाइल फोन नंबर और अन्य जानकारियां व्हाट्सएप पर भेजी थीं। इसके आधार पर वह अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को फोन कर रकम मांग रहा था। जांच में वाहिनी के प्रधान लिपिक सुंदर सिंह की भूमिका भी सामने आई। पुलिस के मुताबिक तीनों ने आपस में मिलकर भर्ती प्रक्रिया की गोपनीयता भंग की और अनुचित धन वसूलने की साजिश रची।
विज्ञापन

दो अभ्यर्थियों से वसूले 30-30 हजार, देने वालों से भी होगी पूछताछ
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि जांच में दो अभ्यर्थियों से 30-30 हजार रुपये वसूलने की पुष्टि हुई है। दोनों अभ्यर्थियों से भी पूछताछ की जाएगी। यदि जांच में सामने आया कि किसी अभ्यर्थी ने अनुचित तरीके से लाभ लेने का प्रयास किया या उसे लाभ मिला है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। आरोपियों के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उनकी जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कितने अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को कॉल की गई और कितने लोगों से रकम वसूली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल में फेल होने वालों से मांगे एक लाख रुपये
पुलिस को चेतन के मोबाइल फोन में कुछ अभ्यर्थियों से हुई बातचीत की चैट्स बरामद हुई हैं। इससे पता चला कि करीब 450 अभ्यर्थियों की सूची चेतन को भेजी गई थी। दो अभ्यर्थियों से मेडिकल होने से पहले ही रुपये वसूल लिए थे। जबकि मेडिकल परीक्षा में फेल होने वाले अभ्यर्थियों से संपर्क कर पास कराने के नाम पर एक-एक लाख रुपये की मांग की गई थी। तीनों ने कितने अभ्यर्थियों से वसूली की, इस मामले की जांच में पुलिस जुटी है।

एक ही स्कूल में पढ़े थे रहीश और चेतन, दोस्ती का उठाया फायदा
पुलिस जांच में सामने आया कि आरक्षी रहीश खान मेरठ के सरधना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव का रहने वाला है, जबकि चेतन मसूरी के समयपुर गांव में रहता है। चेतन ने सरधना में अपने मामा के यहां रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई की थी। इसी दौरान दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और उनकी दोस्ती हो गई। आरोप है कि रहीश ने मेडिकल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के नाम और मोबाइल नंबर की सूची चेतन को व्हाट्सएप पर भेजी थी। इसके बाद चेतन ने इसी डाटा के आधार पर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को फोन कर मेडिकल में पास कराने के नाम पर वसूली शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed