{"_id":"d1c0a18b01ed0f1a238dec3e9dd167e7","slug":"manager-arrested-for-taking-bribe-of-50-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनसप का मैनेजर 50 हजार की रिश्वत लेते काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पनसप का मैनेजर 50 हजार की रिश्वत लेते काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 01 Jul 2014 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने पनसप के जिला मुक्तसर के मैनेजर को पचास हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। आरोपी को पनसप के कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान जसपाल शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम आरोपी को बुधवार को जिला अदालत में पेश करेगी। उम्मीद है कि इससे कई अन्य राज भी खुलेंगे।
जानकारी के मुताबिक पनसप के इंस्पेक्टर हरप्रीत शर्मा ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि उसकी तीन मंडियों में गेहूं की बोरियां खरीदने के लिए ड्यूटी लगी हुई थी।
विज्ञापन
उसने करीब सवा चार लाख बोरी खरीद की थी। ऐसे में जिला मैनेजर बिलों को पास करने के लिए प्रति बोरी 14 पैसे अपनी हिस्सेदारी मांग रहा था। जिस हिसाब से साठ हजार रुपये बनते थे। इसी बीच उनकी डील 50 हजार रुपये तय हुई थी। इसके बाद उसने इस बारे में विजिलेंस को सूचित किया।
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम ने पूरी तरह ट्रैप लगाकर आरोपी मैनेजर को काबू किया है। विजिलेंस के एसपी हरगोबिंद ने आरोपी को गिरफ्तार करने पुष्टि की।
विजिलेंस की टीम को आठ दिनों में ही बड़ी सफलता हाथ लगी है। इससे पहले टीम ने लुधियाना में मार्कफेड के सीनियर अकाउंट अफसर को रंगे हाथों रिश्वत लेते काबू किया था।